अंकिता लोखंडे ने शेयर कीं प्राइवेट पलों की तस्वीरें, सुहागरात के बेड पर यूं पति साथ रोमांस करती आईं नजर

Ankita Lokhande shared romantic photos: अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। इन दिनों वे टीवी के साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपना सिक्का जमा रही हैं। अंकिता अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर आए दिनों सुर्खियों में रहती हैं। बता दें कि हाल ही में अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अंकिता पति विक्की के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं। दरअसल दोनों के रिश्ते को 6 साल पूरे हो चुके हैं उसी खुशी में विक्की जैन ने अंकिता को सरप्राइज दिया है।
अंकिता विक्की के रोमांटिक वीडियो वायरल
अंकिता लोखंडे ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि खूबसूरत फूलों से सजे बेड पर अंकिता पति विक्की के साथ रोमांटिक अंदाज में बैठी नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में अंकिता ने दिखाया है कि उनका पूरा ही कमरा फूलों से सजा है। विक्की अंकिता के लिए एक बड़ा सा केक और कुछ खूबसूरत पुरानी यादों को ताजा करते नजर आए। तीसरी तस्वीर में अंकिता लोखंडे बेड पर चढ़कर मस्ती करती नजर आ रही हैं। चौथी तस्वीर में अंकिता विक्की की गोद में बैठी दिख रही हैं। वहीं पांचवी तस्वीर में दोनों बेड पर बैठे पोज देते दिख रहे हैं।
दोनों के रिश्ते को पूरे हुए 6 साल
इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही अंकिता लोखंडे लिखती हैं-कल रात हम मिले हमने डेट किया और 6 साल पूरे होने का जश्न मनाया, हमें अभी भी यकीन नहीं है कि हम यहां कैसे पहुंचे, लेकिन हमें यह प्यार बहुत पसंद है। आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे ने 14 दिसंबर 2021 को मुंबई में विक्की जैन के साथ शादी की थी। इससे पहले से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन बिग बॉस 17 में जाने के बाद से दोनों के रिश्ते पर सावल उठने लगे थे, लेकिन नई तस्वीरों को देखकर लगता है कि अब सब पहले की तरह ठीक हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications