..................... Ankita Lokhande Shared Her Casting Couch Experience Said He Wanted To Sleep With Me - Hindi Filmibeat

'वो साथ में सोना चाहता था...', जब रोल के बदले प्रोड्यूसर ने रखी शर्त, एक्ट्रेस का करारा जवाब सुन हुई थी बोलती

Ankita Lokhande

Ankita Lokhande Casting Couch Experience: अंकिता लोखंडे टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और उन्होंने सबसे ज्यादा लोकप्रियता साल 2009 में एकता कपूर के शो 'पवित्र रिश्ता' से कमाई। बाद में उनका बिग बॉस में भी देखा गया और साथ ही साथ कई फिल्मों में भी वह नजर आ चुकी है। लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कास्टिंग काउच को लेकर भी बात की।

अंकिता लोखंडे ने Hauterrfly के साथ इंटरव्यू में बताया कि वह सिर्फ 19 साल की थी और काफी सारे ऑडिशन दे रही थी। वह शुरू से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थी। उन्होंने बताया कि "मैं साउथ फिल्मों के लिए ऑडिशन दिया और मुझे कॉल आया कि आप साइन करने के लिए आ जाओ। मैं बहुत ज्यादा खुश हो गई थी और मैंने अपनी मां को कहा कि मैं साइन करके आता हूं। लेकिन मुझे भी डाउट हो रहा था कि इतनी आसानी से कैसे हो गया।"

हालांकि इंटरव्यू में अंकिता लोखंडे ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उन्होंने इस घटना के बारे में बताया और कहा कि "मैंने बहुत ही होशियारी से उनसे पूछा तो मुझसे कहा गया कि आपको प्रोड्यूसर के साथ में सोना होगा। तब मैंने उन्हें कहा कि मुझे ऐसा नहीं लगता है कि आपकी प्रोड्यूसर को टैलेंट की जरूरत है। उनको सोने के लिए एक लड़की चाहिए और मैं वो नहीं हूं। फिर मैं वहां से चली गई थी।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल पवित्र रिश्ता से की थी। बाद में उनका कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णीका: द क्वीन आफ झांसी में भी देखा गया था। साथ ही आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे को बागी 3 में भी काम करते हुए देखा गया है।

Read more about: ankita lokhande
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X