..................... अंकिता लोखंडे ने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन से मांगी मांफी, लिखा पोस्ट Ankita Lokhande share romantic pic and post with boyfriend Vicky Jain - Hindi Filmibeat

अंकिता लोखंडे ने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन से मांगी मांफी, लिखा- शब्द कम पड़ जायेंगे, आई लव यू

अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खुद की निजी जिंदगी के संबंध में कोई ना कोई पोस्ट करती हैं। इस बार उन्होंने अपने ब्वॅायफ्रेंड विक्की जैन के लिए एक खास पोस्ट लिखा है। साथ ही विक्की और अपनी एक रोमांटिक अनदेखी तस्वीर भी शेयर की है। अंकिता ने बीते कुछ महीनों से चल रहे हालात पर विक्की का सपोर्ट पाने के लिए उन्हें शुक्रिया अदा किया है।

अंकिता ने विक्की के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए लिखा है कि अपनी भावनाओं को जाहिर करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। जब मैं हम दोनों को साथ देखती हूं तो मेरे मन में बस एक बात आती है कि मैं ईश्वर की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मेरी जिंदगी में तुम्हें एक दोस्त, पार्टनर और सोलमेट की तरह भेजा है।

Ankita Lokhande,

अंकिता ने आगे लिखा है कि तुम्हारा हमेशा मेरे लिए होने का शुक्रिया। मेरी परेशानियों को अपनी परेशानी बनाने और हमेशा मेरी मदद करने के लिए शुक्रिया। मेरा सपोर्ट सिस्टम बनने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। सबसे जरूरी मुझे और मेरी परिस्थितियों को समझने का शुक्रिया। और मेरी वजह से तुम्हें जितनी आलोचना का सामना करना पड़ा है उसके लिए माफी मांगती हूं। यह तुम बिल्कुल डिजर्व नहीं करते। शब्द कम पड़ जाते हैं लेकिन ये रिश्ता बेहतरीन है। मैं तुमसे प्यार करती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X