धक धक सॉन्ग पर पीली साड़ी में अंकिता लोखंडे ने किया सेक्सी डांस, फ्लॉन्ट किया फिगर- VIDEO वायरल
पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींचा है। अंकिता लोखंडे ने सेक्सी डांस वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चर्चा में आई हैं। वह इस वीडियो में माधुरी दीक्षित के गाने धक धक पर डांस करती दिख रही हैं। उन्होंने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो को पोस्ट किया। जिस पर फैंस की प्रतिक्रिया भी अलग अलग तरीकें से आ रही हैं। कुछ ने उन्हें सुशांत सिंह राजपूत को लेकर ट्रोल किया तो कुछ ने उनकी तारीफ की।
बात करें अंकिता लोखंडे के वीडियो की तो उन्होंने इस वीडियो को अपने घर में ही शूट किया है। वह जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं। उन्होंने डांस के लिए माधुरी दीक्षित के बोल्ड गाने धक धक को चुना। माधुरी की तरह अंकिता ने लुक को भी कैरी किया। वह शिफॉन की पीली साड़ी में सेक्सी डांस करती दिखी। ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। इस वीडियो को देख फैंस ने प्रतिक्रिया भी जाहिर की।

सोशल मीडिया पर वायरल
अंकिता लोखंडे के इस वीडियो के शेयर करने के बाद ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। अंकिता के हैशटैग पर यही वीडियो छाई हुई है। वहीं वीडियो पर लाइक की संख्या भी अच्छी खासी है।

ट्रोल
अंकिता लोखंडे को इस वीडियो पर कुछ लोगों ने ट्रोल भी किया। सिमरन नाम की एक यूजर लिखती हैं, अंकिता जी, हम सब जान गए हैं कि तुम कब ता मूव ऑन कर चुकी हो। और वी तुम्हारे लिए जरूरी भी था। सुशांत को तुम भूल गई हो अच्छा किया, लेकिन सुशांत के फैंस आज भी उनको याद करते हैं और हमेशा करते रहेंगे। तुम्हारा ये रूप एसएसआर के फैंस को अच्छा नहीं लगता। सुशांत के लिए आंसू बहाने का ड्रामा मत किया करो।

पवित्र रिश्ता 2
हाल में ही ऐलान हुआ है किपवित्र रिश्ता 2 आने जा रहा है और एक बार फिर फैंस को अंकिता लोखंडे ही देखने को मिलेंगी। लेकिन फर्क ये होगा कि इस बार अंकिता के अपोसिट सुशांत नहीं होंगे। खैर इस बार पवित्र रिश्ता को ओटीटी पर शो मेकर्स लेकर आ रहे हैं।

सुशांत और अंकिता
बता दें पवित्र रिश्ता सीरियल के जरिए ही अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। कई साल डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
कंगना रनौत की धाकड़ से नया पोस्टर रिलीज, बेहद धमाकेदार लुक- बंदूक ताने आईं नजर


Click it and Unblock the Notifications