..................... अंकिता लोखंडे ने विकी जैन को बताया दुनिया का बेस्ट बॉयफ्रेंड, "मैं तुम्हें दुनिया की सब खुशी दूंंगी" | Ankita Lokhande romantic post boyfriend vicky jain says It’s important to appreciate your partner - Hindi Filmibeat

अंकिता लोखंडे ने विकी जैन को बताया दुनिया का बेस्ट बॉयफ्रेंड, कहा- मैं तुम्हें संसार की सब खुशी दूंगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस और इंडियन टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर बहु अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहती है। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर उनके फ़ैन फॉलोइंग भी ज़बरदस्त है। अपनी फ़ोटो और वीडियो के ज़रिए सोशल मीडिया में सुर्खियों में रहने वाली अंकिता लोखंडे ने अपने बॉयफ़्रेंड विक्की जैन के लिए इंस्टाग्राम पर ओपन लैटर शेयर किया है।

अंकिता का यह लेटर उनके फ़ैन्स को काफ़ी पसंद आ रहा है। अंकिता ने इस पोस्ट में विक्की जैन के साथ फ़ोटो शेयर करते हुए मुश्किल वक़्त के दौरान विक्की से मिले सपोर्ट के लिए उन्हें शुक्रिया कहा है।

Ankita Lokhande

अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर विक्की जैन के लिए काफ़ी लंबा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, 'डियर विक्की, तुम तब मेरे साथ थे, जब बहुत मुश्किल वक्त था। मुझे किसी चीज की ज़रूरत पड़ती या फिर मैं खुद को शांत करने के लिए कहीं दूर जाना चाहती थी, तब भी तुम सबसे पहले यही पूछते थे कि मैं कैसी हूं।'

'तुम हमेशा मेरी चिंता करते थे। मैं तुम्हें हमेशा बताती थी कि मैं ठीक हूं क्योंकि मुझे यह मालूम था कि तुम मेरे साथ हो। मैं तुम्हें दुनिया के सबसे बेस्ट बॉयफ़्रेंड होने के लिए थेंक्स कहना चाहती हूं।'

तुम्हारी राजकुमारी

तुम्हारी राजकुमारी

अंकिता लोखंडे आगे लिखती हैं कि 'मुझे कभी तुम्हें यह बताने की ज़रूरत नहीं हुई कि मुझे क्या चाहिए। तुम न जानें कैसे सब कुछ जान लेते थे। तुमने मुझे हमेशा किसी राजकुमारी की तरह ट्रीट किया है। मेरे लिए इस तरह समय निकालने के लिए शुक्रिया।'

हम दोनों ने काफी उतार चढ़ाव देखे हैं

हम दोनों ने काफी उतार चढ़ाव देखे हैं

बॉयफ़्रेंड विक्की जैन के लिए लिखे इस ओपन लैटर में अंकिता लिखती है कि 'मेरे लिए हमेशा से छोटी-छोटी बातें काफ़ी मायने रखती है। हम दोनों ने साथ में काफ़ी उतार चढ़ाव देखें हैं।

तुमसे एक वादा है

तुमसे एक वादा है

तुमने मुझसे वादा किया है कि एक दिन यह सब ठीक हो जाएगा और तुम हमेशा मेरे साथ खड़े रहें। मैं इसके लिए हमेशा तुम्हारी आभारी रहूँगी।

बहुत प्यार करती हूं तुमसे

बहुत प्यार करती हूं तुमसे

यह साल मेरे लिए काफ़ी चुनौतियों वाला रहा और मैं जानती थी कि तुम मेरे साथ हो। मैं यह नहीं जानकारी तुम्हारे बिना मैं क्या करूँगी। मैं तुमसे अब और भी ज़्यादा प्यार करने लग गई हूँ।'

मैं बहुत खुशनसीब हूं

मैं बहुत खुशनसीब हूं

इंस्टाग्राम पर शेयर किए इस पोस्ट के अंत में अंकिता लोखंडे लिखती हैं कि 'मेरी ज़िंदगी में आने के लिए मैं तुम्हें शुक्रिया कहना चाहती हूँ। इसके साथ ही मुझे दुनिया की सबसे खुशनसीब लड़की बनाने के लिए भी।

तुम्हे सलाम करती हूं

तुम्हे सलाम करती हूं

तुम्हारे उस प्यार का भी शुक्रिया, जो मुझे एक अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित करता है। विक्की मुझे सपोर्ट करने के लिए मैं तुम्हें सलाम करती हूँ। मैं तुमसे वादा करती हूं कि तुम्हें दुनिया की वे सभी खुशियां दूंगी जो तुम डिजर्व करते हो।

शुक्रिया विकी

शुक्रिया विकी

आपने पार्टनर की सराहना करना ज़रूरी है। हर इंसान इस स्थिति को हैंडल नहीं कर सकता जैसे तुमने किया है। हर चीज के लिए शुक्रिया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X