Ankita Lokhande से शादी नहीं करना चाहते थे Vicky Jain, ऐसी लड़की को बनाना चाहते थे अपनी दुल्हनिया

Ankita Lokhande

Ankita Lokhande Vicky Jain Married Life: अंकिता लोखंडे ने हाल ही में खुलासा किया है कि कैसे पति विक्की जैन शुरू में उनसे शादी करने के लिए तैयार नहीं थे। अंकिता और विक्की दोनों भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट पर दिखाई दिए, जहां उन्होंने शेयर किया कि कैसे एक समय था जब विक्की ने एक्ट्रेस की अलग लाइफस्टाइल होने के कारण उनके साथ शादी करने से इनकार कर दिया था।

हर्ष और भारती के पॉडकास्ट शो में अंकिता और विक्की ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। अंकिता ने शेयर किया, 'हम शादी करना चाहते थे लेकिन विक्की मुझसे डर गया और चला गया। वो बोला कि मैं शादी नहीं कर सकता उस समय या वो चला गया क्योंकि हमारे लाइफस्टाइल बहुत अलग थे। वो बिलासपुर में रहता था, मैं यहां रहती थी या उसको लगता था मुझे लड़की बिलासपुर की चाहिए।

इसके बाद विक्की जैन ने कहा कि कहानी का उनका साइड बिल्कुल अलग है। 'अंकिता ने मुझे कभी बोलना ही नहीं दिया तो मैं बोल ही नहीं पाया। मुझे ऐसा लगता है कि एक सही समय होना चाहिए और उस समय, अंकिता उस मन की स्थिति में थी, जहां वो शादी करना चाहती थी और मैं भी मन ही मन शादी करना चाहता था और उसी समय हम मिले।

2019 में अंकिता ने विक्की के साथ अपने रिश्ते का ऐलान किया था। उन्होंने 14 दिसंबर 2021 को मुंबई में शादी की। अंकिता ने विक्की जैन के साथ बिग बॉस 17 में एंटर किया था और इस जोड़ी ने अपने कई झगड़ों और बहसों के कारण सुर्खियां बटोरीं। अपने जर्नी के दौरान, इस कपल को अपने रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा और लगातार उनके रिश्ते की आलोचना की गई। ग्रैंड फिनाले से पहले मिड वीक के एलिमिनेशन में विक्की को शो से बाहर कर दिया गया। अरुण माशेट्टी के टॉप फाइव से बाहर होने के बाद अंकिता भी शो से बाहर हो गई थीं।

Read more about: ankita lokhande vicky jain
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X