..................... Ankita Lokhande revealed that she knows the reason behind sushant singh rajput death - Hindi Filmibeat

Ankita Lokhande का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- 'मुझे पता है सुशांत सिंह राजपूत की मौत कैसे और क्यों हुई'

Ankita Lokhande On Sushant Singh Rajput Death

Ankita Lokhande On Sushant Singh Rajput Death: तो क्या सुशांत डिप्रेशन से पीड़ित थे? क्या वह अपनी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ अपने ब्रेकअप से परेशान थे? क्या उनकी हत्या किसी और ने की थी? क्या उनकी मौत का ड्रग्स से कोई कनेक्शन था? ऐसे कई सवाल हैं जो सुशांत सिंह राजपूत की मौत के तीन साल बाद भी उनके फैंस के मन में हैं।

एक्टर की मौत के इतने साल बाद भी उनकी मौत का सही कारण कोई नहीं जानता, लेकिन बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे ने स्वीकार किया कि वह यह जानती हैं कि उनकी मौत आखिरकर क्यों हुई थी। जब मुनव्वर ने उससे पूछा, "तुम्हें ठीक-ठीक पता है कि क्या गलत हुआ?" तो अंकिता ने कहा, "अभी में ये बात नहीं करना चाहती थी। मुझे ये बताना बिल्कुल भी नहीं चाहिए।"

बातचीत तब शुरू हुई जब अंकिता उनकी फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी का गाना कौन तुझे गा रही थीं। तभी मुनव्वर ने खुलासा किया कि वह सुशांत फिल्म की स्क्रीनिंग पर मिले थे। अंकिता भावुक हो गईं और कहा, "बहुत अच्छा इंसान था वो" और कहा कि उन्हें भूतकाल में उनके बारे में बात करना अच्छा नहीं लगता।

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह उनके अंतिम संस्कार में क्यों शामिल नहीं हुईं और कहा, "उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुई। मैं जा भी नहीं सकी। मुझे लगा कि मैं उसे ऐसे नहीं देख पाऊंगी। वह विक्की ही थे जिन्होंने मुझे जाने के लिए कहा था, लेकिन मैंने मना कर दिया।"

उन्होंने निष्कर्ष निकाला, "मैंने अपने जीवन में कभी इसका अनुभव नहीं किया था। मैंने पहली बार अपने पिता को इस तरह देखा था और तभी मुझे एक व्यक्ति को खोने के नुकसान का एहसास हुआ।" आपको बता दें, अंकिता के पिता शशिकांत लोखंडे का इस साल की शुरुआत में 68 साल की उम्र में निधन हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X