'ये औरत डब्बा खाली कर चुकी है..' Ankita Lokhande ने सास को लगाई फटकार? भड़क गए लोग, Video

Ankita Lokhande Video- पवित्र रिश्ता जैसे टीवी शो से अपनी पहचान बनाने के बाद बिग बॉस में धमाका करने वाली अंकिता लोखंडे इस वक्त ट्रोल की जा रही हैं। दरअसल उनका एक वीडियो उनकी सास के साथ वायरल हो रहा है जिसमें वो इस तरह से बात करती दिख रही हैं कि लोग भड़क गए हैं।
वीडियो में अंकिता इस तरह से जाहिर करने की कोशिश कर रही हैं कि वो अपनी सासू मां का काफी ख्याल रखती हैं लेकिन इस दौरान भाषा की मर्यादा को वो लांघ जाती हैं। इस वीडियो में अंकिता को अपनी सास के साथ हंसी-मजाक में उलझते हुए देखा जा सकता है।
उनकी सास को डायबिटीज है और इस वजह से उन्हें बहुत सारे लड्डू खाने के लिए अंकिता चिढ़ा रही हैं। इस दौरान वो कहती हैं, 'ये औरत लड्डू खाए पड़ी है..' ये बात लोगों को अच्छीं लगी। अंकिता कहती हैं, ''ये लड्डू खा रही हैं और इन्हे डायबिटीज हैं।
ये खुद के हाथ के बने लड्डू खाती रहती हैं, क्या मम्मा.. अब बोलो मैं लड्डू नहीं खाऊंगी।'' विक्की जैन की मां कहती हैं, ''अरे जरा से में कुछ नहीं होता है।'' इसपर अंकिता कहती हैं, ''जरा से में? ये डब्बा खाली कर चुकी है ये औरत, और कहती हैं कुछ नहीं होता।'' इसके बाद ये वीडियो वायरल हो रहा है..
क्या बोले लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ये औरत.. इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि वे उन्हें बहू के रूप में कोई सम्मान नहीं देते।'' एक ने लिखा, ''वाह क्या ध्यान रखा जा रहा है।'' एक ने लिखा, ''भाषा की मर्यादा।'' इस तरह से लोग रिएक्शन दे रहे हैं।
अक्सर होती है बहस?
अंकिता और उनकी सास में काफी बहस देखने को मिल चुकी है। अंकिता की सास जब बिग बॉस के घर में आई थीं तो उन्होंने बताया था कि जब अंकिता ने विक्की को लात मारी थी तो विक्की के पापा ने अंकिता की मां को फोन करके पूछा था कि क्या वो भी अपने पति को ऐसे ही लात मारती थीं। ये सुनकर अंकिता भड़क गई थीं और उन्होंने अपनी सास से कहा कि उन्हें उनकी मां को फोन नहीं करना चाहिए था।


Click it and Unblock the Notifications