शॉर्ट्स पहनकर मंदिर पहुंचीं अंकिता लोखंडे, अतरंगी लुक देख लोग बोले- शर्म आनी चाहिए...

Ankita Lokhande

Ankita Lokhande reached the temple wearing shorts: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) जब से बिग बॉस सीजन 17 का हिस्सा बनी हैं तब से ऐसा कोई दिन नहीं जाता तब अंकिता हेडलाइन्स में ना आती हों। अंकिता लोखंडे आए दिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाती हैं। फिलहाल तो उनका एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकिता लोखंडे मंदिर के दर्शन करके आ रही होती हैं, लेकिन उनके कपड़े देख लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

शॉर्ट्स पहनकर गईं मंदिर जमकर हुईं ट्रोल
हाल ही में पवित्र रिश्ता की अर्चना उर्फ अंकिता लोखंडे को पब्लिक एरिया में स्पॉट किया गया। इस दौरान अंकिता के हाथ में चोट लगी दिखी। अंकिता के हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। जैसे ही पैपराजी उनकी तस्वीर खींचते हैं अंकिता कहती हैं कि चोट लगी है। रहने दो मैं मंदिर से आई हूं। अंकिता लोखंडे इसके बाद कार में बैठकर चली जाती हैं। बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद अंकिता को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कितनी ओवर एक्टिंग करती हो। दूसरे ने ट्रोल करते हुए लिखा शर्म आनी चाहिए आपको शॉर्ट्स पहनकर मंदिर कौन जाता है। तो वहीं तीसरे ने लिखा जब तक बिग बॉस में थी तब तक सुशांत के नाम पर खूब सिंपैथी बटोरी अब भूल गई सब।

नए शो में नजर आने जा रही हैं अंकिता लोखंडे
काम की बात करें तो अंकिता लोखंडे इन दिनों अपने काम को लेकर काफी बिजी चल रही हैं। बता दें कि वह जल्द ही लाफ्टर शेफ में नजर आने जा रही हैं। उनके साथ इस शो में उनके पति विक्की जैन भी नजर आने जा रहे हैं। इससे पहले अंकिता लोखंडे रणदीप हुड्डा की फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर में नजर आईं थीं। अंकिता ने इस फिल्म के लिए जमकर तारीफें बटोरी थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X