पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे की मां बनने की खबर निकली झूठी या जल्द मिलेगी गुड न्यूज?
पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। कुछ महीने पहले अंकिता लोखंडे की शादी हुई। शुक्रवार को यह खबर वायरल होने लगी कि अंकिता लोखंडे प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही विक्की जैन पिता बनने वाले हैं।सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह तब फैलने लगी जब राखी सावंत ने भी इसे स्वीकार किया कि अंकिता लोखंडे प्रेग्नेंट हैं।
इतना ही नहीं बेबी बंप के साथ अंकिता की एक तस्वीर भी वायरल हुई। लेकिन अब इन सभी खबरों को गलत बताया जा रहा है। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के माता-पिता बनने में अभी समय है। ताजा मिली जानकारी अनुसार अंकिता लोखंडे प्रेग्नेंट नहीं हैं। उनके मां बनने की जानकारी फेक वायरल खबर का हिस्सा है। सेलिब्रेटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने भी इस खबर को फेक बताया है।

अपने सोशळ मीडिया पर अंकिता लोखंडे और विकी जैन की तस्वीर पोस्ट कर उन्हें इस खबर को पूरी तरह से फेक बताया है। यानी अंकिता लोखंडे के फैंस को इस बात का लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी तरफ इस वायरल फेक खबर को लेकर अभी तक अंकिता लोखंडे और विकी जैन की तरफ से भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आपको बता दें कि अंकिता और विकी की शादी को अभी केवल 6 महीने पूरे हुए हैं।
विकी जैन बिजनेसमैन हैं और करोड़ों के मालिक भी हैं। हाल ही में अंकिता लोखंडे और विकी जैन ने अपना नया घर लिया है। अंकिता आए दिन विकी जैन के साथ अपनी कई सारी रोमांटिक और बोल्ड फोटोज शेयर करती रहती हैं। ऐसा कोई भी मौका नहीं होता जहां पर अंकिता अपने पति विक्की के लिए प्यार का इजहार नहीं करती हैं। अपने नए घर और ससुराल से जुड़ा वीडियो भी अंकिता ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। यहां देखिए अंकिता लोखंडे का इंस्टाग्राम और साथ ही उनकी वायरल हुई फेक फोटो की झलक।


Click it and Unblock the Notifications












