..................... अंकिता लोखंडे ने घर पर रखवाई पूजा, वीडियो आया सामने | Ankita lokhande performs a puja at her house watch video - Hindi Filmibeat

अंकिता लोखंडे ने घर पर रखवाई पूजा, वीडियो आया सामने

अंकिता लोखंडे ने एक बार फिर अपने घर में पूजा रखवाई है। वह हवन करवाती नजर आ रही हैं। ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अंकिता लोखंडे ने वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पूजा करवाती नजर आ रही हैं। हाल में ही सुशांत सिंह राजपूत की बरसी पर भी अंकिता लोखंडे ने हवन करवाया था।

अंकिता ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, आज़ 24-06-21 पासुन गुरुचरीत्र पारायणा ला सुरूवात ज़ाहली, गुरुदेव दत्ता। इस पोस्ट पर अंकिता लोखंडे के दोस्तों और फैंस ने रिएक्ट भी किया। साथ ही अंकिता लोखंडे के साथ फैंस ने भी गुरुदेव दत्त का जयकारा लगाया।

ankita lokhande

अंकिता लोखंडे ने हाल में ही बॉयफ्रेंड विकी जैन को लेकर रोमांटिक पोस्ट लिखा था जिसमें उन्होंने विकी को दुनिया का बेस्ट बॉयफ्रेंड बताया था। साथ ही सुख-दुख में साथ खड़े रहने के लिए विकी को शुक्रिया कहा था। अंकिता ने लिखा था, मुझे राजकुमारी बनाने और मेरी जिंदगी में आने के लिए धन्यवाद।

बता दें सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून को पुण्यतिथि थी और इस मौके पर अंकिता लोखंडे ने सुशांत संग कई वीडियो फोटो शेयर किए थे। सुशांत सिंह राजपूत के साथ अंकिता लोखंडे कई साल रिलेशन में रह चुकी हैं। लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया।

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने मुंबई वाले फ्लैट पर मृत पाए गए थे। इस मामले की जांच जारी है। फिलहाल इस केस में कुछ सामने नहीं आ पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X