Ankita Lokhande और Nia Sharma ने पार्टी में किया अश्लील डांस, लोगों ने कर दिया बुरी तरह से ट्रोल

Ankita Lokhande Nia Sharma Video: अंकिता लोखंडे किसी ना किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं। उन्हें पार्टी करना पसंद है और आए दिन उनके पार्टी के वीडियोज वायरल होते रहते हैं। अब अंकिता का हाल ही में एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो लाफ्टर शेफ के साथी कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं।
Ankita Lokhande का वीडियो हुआ वायरल
कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स काफी सफल रहा है और जल्द ही यह शो अपने मौजूदा सीजन को खत्म करने वाला है। हाल ही में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने अपने घर पर लाफ्टर शेफ के सभी मेंबर्स के लिए एक पार्टी अरेंज की और टीम ने वाकई खूब मौज-मस्ती की। अंकिता ने पार्टी से एक रील शेयर की, जिसमें सभी आकर्षक धुनों पर डांस करते नजर आए।
लोगों ने Ankita Lokhande को किया ट्रोल
अंकिता लोखंडे के इस वीडियो को देखकर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने कहा- 'तुम्हारी सास देख ले ये वीडियो, बस अंकिता', एक और यूजर ने लिखा- 'ये अंकिता लोखंडे तो एकदम ही ओवर है, हर चीज में ओवर करती है'। एक यूजर ने लिखा- 'कितना अश्लील नाच है ये'।
Nia Sharma की हो सकती है बिग बॉस में एंट्री
कुकिंग पर आधारित कॉमेडी शो लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट जल्द ही खत्म होने वाला है। अफवाहों के अनुसार, शो को एक्सटेंशन मिला है, लेकिन इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट बताती है कि तीन महीने का एक्सटेंशन खत्म कर दिया गया है क्योंकि चैनल सलमान खान द्वारा प्रस्तुत विवादास्पद टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 18 के प्रीमियर की तैयारी कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications