..................... Ankita lokhande on first babymoon with Vicky jain know here Ankita lokhande pregnancy buzz - Hindi Filmibeat

प्रेग्नेंट हैं अंकिता लोखंडे? विकी जैन के साथ इंजॉय कर रही हैं पहला बेबीमून! तस्वीरें वायरल

Ankita Lokhande Vicky Jain

Ankita Lokhande Vicky Jain Vacation: अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनके बिजनेसमैन हसबैंड विकी जैन की जोड़ी इन दिनों 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' में दिखाई दे रही है। कपल की बॉन्डिंग हमेशा से ही फैंस को काफी पसंद रहा है। वहीं अब ये स्टार कपल वेकेशन के लिए मालदीप गया है जहां से अपनी रोमांटिक और स्टाइलिश तस्वीरें शेयर कर टीज कर रही है। इसके साथ ही लेटेस्ट तस्वीरों के साथ एक बार फिर से अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी की अफवाहों को हवा मिल गई है।

अंकिता लोखंडे विकी जैन की वेकेशन फोटोज

अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने कुछ तस्वीरों को शेयर किया, जिसमें उन्होंने पति विक्की के साथ कपल ने अपनी कोजी और रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अंकिता लोखंडे फ्लोरल ड्रेस में समंदर किनारे पोज देते नजर आ रही हैं। तस्वीरों में उनका और विक्की का रोमांस देखने को मिल रहा है। इन्हीं तस्वीरों में अंकिता का पेट देखने के बाद यूजर्स के बीच इस बात की भी चर्चा शुरू हो गई है कि अंकिता लोखंडे मम्मी बनने वाली हैं।

प्रेग्नेंसी को लेकर नेटिजंस के सवाल

दरअसल, तस्वीरों में अंकिता का पेट पहले की तुलना में कुछ ज्यादा दिखाई दे रहा है और इसी वजह से एक्ट्रेस के फैंस ने ये अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि वह प्रेग्नेंट हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीरों को देख फैंस उनसे सवाल किया- ये बेबी बंप है क्या?, एक अन्य ने लिखा- 'क्या कोई गुड न्यूज आने वाली है?', एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'लगता है वह प्रेग्नेंट हैं।'

शादी को हुए 4 साल

हालांकि, एक्ट्रेस ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 14 दिसंबर 2021 को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में पारंपरिक समारोह में शादी की थी। दोनों की शादी को 4 साल हो गए हैं। इसलिए फैंस कयास भी लगा रहे हैं। हालांकि, कई बार एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अफवाहें भी उड़ीं, लेकिन अब तक अंकिता या विक्की की ओर से इस तरह की किसी खबर की पुष्टि नहीं की गई है।

Take a Poll

40 साल की हैं अंकिता लोखंडे

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे की उम्र 40 साल है। और ऐसे में उनकी सास कई बार अपने पोते-पोती की इच्छा जताई है। इसके साथ ही अंकिता भी कई बार प्रेग्नंसी को लेकर मजाक कर चुकी हैं। बता दें कि अंकिता लोखंडे ने व्लॉगिंग भी शुरू की है और उनका यू ट्यूब चैनल भी काफी पॉप्युलर हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X