Ankita Lokhande की सासू मां का वीडियो हुआ वायरल, महारानी स्टाइल में पार्टी में की एंट्री

Ankita Lokhande Mother In Law: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने हाल ही में बिग बॉस 17 में देखा गया। इस रियलिटी शो में वो अपने पति विक्की जैन के साथ पहुंची थीं। इस शो में अंकिता और उनके पति ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं लेकिन उनसे भी ज्यादा अंकिता की सासू मां ने सुर्खियों में अपनी जगह बटोरी थी।
अंकिता लोखंडे की सास रंजना जैन का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में उनका एक अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है। बिग बॉस में सीधी-सादी सी दिखने वाली रंजना जैन का एक अलग ही अवतार देखने को मिला।
जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें रंजना जैन एक फंक्शन में नजर आ रही हैं और उन्होंने बहुत ज्यादा मेकअप किया हुआ है। वो एक जगह पर बैठी हुई हैं और उनका कोई फैमिली फंक्शन चल रहा है और ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
रंजना जैन के इस वीडियो पर ट्रोलर्स ने भी धावा बोल दिया है। एक यूजर ने लिखा- 'अगली राधे मां', दूसरे यूजर ने लिखा-'अंकिता से बड़ी नौटंकीबाज तो ये लग रही, सेम सास बहू', तीसरे यूजर ने लिखा-'ऐसी सास 100 साल जीने लगी तो बहू पहले ही मर जाएगी।' चौथे यूजर ने लिखा-'इनको सीरियल में काम मिल सकता है'। एक और यूजर ने लिखा-'बिलासपुर की रानी'।
अंकिता और उनकी सास में काफी बहस देखने को मिल चुकी है। अंकिता की सास जब बिग बॉस के घर में आई थीं तो उन्होंने बताया था कि जब अंकिता ने विक्की को लात मारी थी तो विक्की के पापा ने अंकिता की मां को फोन करके पूछा था कि क्या वो भी अपने पति को ऐसे ही लात मारती थीं। ये सुनकर अंकिता भड़क गई थीं और उन्होंने अपनी सास से कहा कि उन्हें उनकी मां को फोन नहीं करना चाहिए था।


Click it and Unblock the Notifications