अंकिता लोखंडे की सास नहीं चाहती हैं कि बहू करे फिल्में, डायरेक्टर के सामने हाथ जोड़कर बोलीं- अंकिता तुम बस...

Ankita Lokhande

Ankita Lokhande Viral Video: अंकिता लोखंडे टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उनके आए दिनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अंकिता के साथ ही उनकी सास भी खास सुर्खियों में रहती हैं। कभी उनके फनी वीडियो सामने आते हैं तो कभी वह अंकिता को समझाती दिखती हैं।

वहीं हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया जहां वह अंकिता के सामने हाथ जोड़ी नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देख पहले तो लोग हैरान ही रह गए कि आखिर ऐसी क्या बात है कि अंकिता की सास को हाथ जोड़ने पड़ रहे हैं। वहीं जैसे ही लोग पूरा वीडियो देखते हैं तब पता चलता है कि अंकिता की सास उनसे क्या चाहती हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकिता लोखंडे के घर पर फराह खान लंच पर जाती हैं। वहीं फराह को देख अंकिता की सास मौके पर चौका मार देती हैं। अंकिता की सास डायरेक्टर और राइटर फराह को देख कहती हैं कि लोग पूछते हैं कि मैं अंकिता से क्या चाहती हूं ? फराह कहती हैं हां बताएं आप क्या चाहती हैं वहीं अंकिता की सास हाथ जोड़ लेती हैं और कहती हैं कि मैं तो बस चाहती हूं कि अंकिता हरी-भरी विक्की के चारों ओर घूमती रहे।

अंकिता की सास की बात सुन फराह कहती हैं कि क्यों विक्की ना घूमे चारों ओर। इस पर विक्की कहते हैं कि यह तो ऑप्शन ही नहीं है। लगता है कि इस बात को सुन अंकिता लोखंडे नाराज हो जाती हैं और वह वहां से बहाना बना कर चली जाती हैं।

सोशल मीडिया पर अंकिता और उनकी सास का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं जहां एक यूजर ने कहा-एक तीर और दो निशाने लगाए हैं आंटी ने तो वहीं दूसरे ने कहा- सास की बहू से उम्मीदें ही नहीं खत्म होती। वहीं तीसरे यूजर ने कहा-कुछ भी कहो अंकिता की जेठानी बहुत अच्छी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X