हार से हताश Ankita Lokhande को भीड़ ने घेरा, परेशान एक्ट्रेस का हुआ इतना बुरा हाल

Ankita Lokhande Video: मुनव्वर फारुकी ने 'बिग बॉस 17' के विजेता की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। सीज़न की विजेता घोषित होने से कुछ मिनट पहले शो से बाहर हुईं अंकिता लोखंडे सेट से बाहर निकलते ही फैंस से घिर गईं। उन्हें देखकर ऐसा लगा कि जैसे अंकिता पैपराजी से बचना चाहती थीं, क्योंकि उन्होंने मीडिया से बातचीत करने से इनकार कर दिया था।
एक वीडियो में अंकिता लोखंडे काफी परेशान नजर आ रही थीं। वह अपनी वैनिटी वैन में जा रही थीं तभी मीडिया और फैंस ने उन्हें घेर लिया। जब एक्ट्रेस की टीम भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही थी तो उनकी मां को उनके पीछे चलते देखा गया।
अंकिता को सभी से कहते हुए सुना जाता है, 'आराम से'। आपको बता दें, फिनाले के लिए, अंकिता ने सिल्वर व्हाइट रंग की साड़ी पहनी थी। वह रियलिटी शो से बाहर होने वाली चौथी फाइनलिस्ट बनी थीं। फिनाले में एलिमिनेशन के लिए अपना नाम आने के बाद अंकिता थोड़ी भावुक हो गईं। वहीं, उनके परिवार वाले भी हैरान और निराश नजर आए। उनकी भाभी की आंखों में आंसू दिखे।
उनका नाम सुनकर बिग बॉस होस्ट सलमान खान भी चौंक गए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि अंकिता 17वें सीजन की विजेता बनेंगी। सलमान ने कहा, 'मैं हैरान हूं। मुझे लगा था कि तुम शो जीतोगी लेकिन पता नहीं क्या हुआ। पूरी टीम हैरान है....अंकिता, तुम्हारी जर्नी बिग बॉस के (इतिहास के) सबसे कठिन सफर रही है।'
बिग बॉस के मंच पर पहुंचते हुए, अंकिता ने शो में कहा, "मुझे इस बात का कोई अफसोस नहीं है कि मैं जीत नहीं पाई या मैं टॉप तीन में नहीं हूं। यहां मेरी मां है, मेरा पूरा परिवार बाहर इंतजार कर रहा है। तो, मैंने कुछ भी नहीं खोया है। मैं टीवी की बेटी हूं, ये मेरी करम भूमि है...मैंने काफी उतार-चढ़ाव देखे पर मैं खुशी से जा रही हूं। मैं मुस्कुराहट के साथ जा रही हूं)।"


Click it and Unblock the Notifications