शाहरूख की हीरोइन नहीं बन पाईं अंकिता लोखंडे, TV पर वापसी!

किस्मत हर किसी की नहीं खुलती। खबरें थीं कि टीवी के चर्चित सीरियल पवित्र रिश्ता के मानव यानि सुशांत सिंह राजपूत को बड़ा बॉलीवुड ब्रेक मिलने के बाद उनकी अर्चना यानि रील और रियल लाइफ पार्टनर अंकिता लोखंडे को भी शाहरूख खान के साथ किसी फिल्म में ब्रेक मिलने वाला है।

अब ये अफवाहें यूं ही तो नहीं उठी होंगी। पर अंकिता की किस्मत में शाहरूख खान नहीं लिखे थे और ये सारी खबरें जितनी तेज़ी से उड़ीं, उतनी ही तेज़ी से बंद हो गईं। खैर, अब अंकिता ने वापसी करने का मन बना लिया है। वैसे भी पवित्र रिश्ता को बंद हुए काफी टाइम हो चुका है और ये ब्रेक अंकिता के लिए काफी लंबा था।

उनकी वापसी के लिए भी उन्होंने एकता कपूर का ही दामन थामा है। खबरें हैं कि बालाजी टेलीफिल्म्स के एक शो के लिए एकता कपूर ने अंकिता को मेन लीड के तौर पर साइन किया है।
ALSO READ: PK में सुशांत के ना होने से दर्शकों का मूड हुआ खराब

हालांकि खबरें थीं कि 'पवित्र रिश्ता' की शूटिंग के दौरान अंकिता ने काफी परेशानियां खड़ी की थी और कहा जा रहा था कि बालाजी और अंकिता फिर साथ काम नहीं करेंगे। लेकिन यह बातें गलत निकली। अंकिता के शो का संभावित टाइटल 'ये मेरा प्यार' है और सूत्रों का दावा है कि यह अंकित के पुराने शो से बिल्कुल अलग और बिल्कुल फ्रेश लव स्टोरी है। इस डेली सोप में अंकिता एक अलग अवतार में नजर आएंगी।

इस शो में अंकिता के अपोज़िट लीड कौन होगा इस पर अभी कुछ तय नहीं हुआ है। पर शो के जल्द ही फ्लोर पर जाने की उम्मीद है।
ALSO SEE PICS: बॉयफ्रेंड के साथ अंकिता का Photo ब्रेक!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X