'खुश रहो और हमें भी खुश रहने दो...' पिता के मरने से कुछ ही दिनों पहले अंकिता ने पापा से कहे थे ये लफ्ज, अब..

Ankita Lokhande Video: मशहूर टेलीविजन एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इस वक्त असहनीय कष्ट से गुजर रही हैं। अंकिता ने अपने पिता को खो दिया। उनके पिता श्रीकांत लोखंडे का 12 अगस्त 2023 को मुंबई में निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। पिछले साल अगस्त के महीने में ही स्वास्थ संबंधी कारणों से उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया था और अब एक साल बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें कि अंकिता लोखंडे अपने पिता के बेहद करीब थीं।
पिता के निधन के बाद सोशल मीडिया पर अंकिता और उनके परिवार के सारे वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं। अंतिम संस्कार के दौरान जहां पूरा परिवार सदमे में और शोक में दिखाई दे रहा है तो वहीं अंकिता और उनके पिता की पुरानी यादें भी फैंस खूब शेयर कर रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।
एक्ट्रेस ने फादर्स डे के मौके पर ही पिता के साथ एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था। इसमें उनके पिता कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे थे। वहीं अंकिता उन्हें फूल ऑफर करने के साथ उनके बेहतर स्वास्थ की कामना करती नजर आ रही थीं। अंकिता की बातें सुन उनके पिता भी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंकिता अपने पापा के लिए काफी सारी दुआएं करती दिखाई दे रही हैं।
अंकिता ने वीडियो के साथ लिखा- मेरे पहले हीरो मेरे पिता को फादर्स डे की बधाई। आपको लेकर मैं अपनी असली फीलिंग्स एक्सप्रेस नहीं कर सकती लेकिन इतना जरूर कहती हूं कि मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। बचपन से मैंने आपको स्ट्रगल करते हुए देखा लेकिन कभी भी आपने अपना स्ट्रगल हमलोगों तक नहीं पहुंचने दिया।
आपने मुझे हमेशा उड़ने के पर दिए और मुझे वो बनने का मौका दिया जो मैं बनना चाहती थी। आज जो कुछ भी मैं हूं सिर्फ आपके सपोर्ट और ताकत की वजह से हूं। मुझे आज भी याद है कि जब मैं मुंबई में नई-नई आई थी उस दौरान मेरे पास रेंट तक देने के पैसे नहीं होते थे। लेकिन उसके बाद भी आपने हर परिस्थिति में मेरी मदद की। क्योंकि आपको मेरे सपने पर भरोसा था। मैं धन्य महसूस करती हूं कि आप मेरे पापा हैं। मुझे आपकी बेटी होने पर गर्व है। आपको ढेर सारा प्यार। बता दें कि एक्ट्रेस हमेशा से अपने पिता के करीबी रही हैं और उनका चला जाना एक्ट्रेस के लिए बड़े दुख की बात है।


Click it and Unblock the Notifications