..................... Ankita Lokhande lashes out on mannara chopra says tum bharosa k layak nahi ho Ankita Lokhande bigg boss update - Hindi Filmibeat

'तुम भरोसे के लायक नहीं हो', बिग बॉस 17 के घर में अंकिता लोखंडे अब निकाल रही हैं जमकर भड़ास

Ankita Lokhande, Mannara Chopra, Bigg Boss 17, Television,

Bigg Boss 17 Ankita Lokhande: 'बिग बॉस 17' के अपकमिंग एपिसोड में अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा के बीच एक बार फिर जुबानी जंग देखने को मिलेगी। चैनल द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए प्रोमो में, अंकिता ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल से कहती नजर आ रही हैं, ''मन्नारा के बातों में मत आना। वह हर लड़की के बारे में बात करती है। आज तो अच्छी-अच्छी बातें करेगी फिर अगले दिन चुगली भी करेगी। वो किसी के भरोसे लायक नहीं है।''

मन्नारा पलटवार करते हुए कहती है, "पहले बताओ तुम कौन हो।" अंकिता ने कहा, "आपने खानजादी को कैरेक्टरलेस कहा, "तुम्हारे खिलाफ कोई चला जाए तो तुम्हारी जल जाती है।" यह पहली बार नहीं है जब मन्नारा और अंकिता के बीच बहस हुई हो। इससे पहले, अंकिता के पति विक्की जैन द्वारा मन्नारा को नोमिनेट करने के बाद, मन्नारा कपल के साथ एग्रेसिव हुईं थी।

वीकेंड का वार का प्रोमो भी सामने आया है, जिसमें होस्ट सलमान खान भी मन्नारा की क्लास लगाते दिखाई दे रहे हैं। जो फैंस मन्नारा का साथ दे रहे हैं, उनका कहना है कि जब मन्नारा ने कैरेक्टरलेस बोला था, तब अंकिता ने क्यों आवाज नहीं उठाई थी। एक यूजर ने लिखा, 'क्योंकि अंकिता बहुत चालाक है, उसे पता है कि कब किसके खिलाफ क्या यूज करना है।' दूसरे ने ट्वीट किया, 'अंकिता रियल विलेन है।'

लड़ाई खत्म होने के बाद मुनव्वर फारूकी ने मन्नारा चोपड़ा को सारी बात अच्छे से समझाई। फैंस का कहना है कि मुनव्वर हमेशा मन्नारा का साथ देते हैं और उन्हें सही गाइड भी करते हैं, लेकिन यूके यूके 07 राइडर उर्फ अनुराग डोभाल चुगली करके मन्नारा का ब्रेनवॉश कर देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X