इन टीवी हसीनाओं ने बॉलीवुड एक्टर की दुल्हनिया बनने के सजाए थे ख्वाब, खाक में मिली उम्मीदें

अक्सर बॉलीवुड और टीवी स्टार्स के बीच में अफेयर की चर्चा होती रहती है। कभी किसी की लिंकअप की खबरें आती है तो कभी ब्रेकअप की खबरें आ जाती हैं। आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं जो कि बॉलीवुड एक्टर्स से प्यार कर बैठी और उनकी दुल्हनिया बनना चाहती थी।
अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में थी। एक्टर के बॉलीवुड डेब्यू के बाद भी दोनों साथ थे।उनके फैंस दोनों की शादी देखना चाहते थे और बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।
संजीदा शेख
संजीदा शेख ने एक्टर आमिर अली से तलाक के बाद अलग रहना शुरू किया था। इसी बीच उनका नाम एक्टर हर्षवर्धन राणे के साथ में भी जोड़ा गया था। खबरों के अनुसार 'तैश' फिल्म के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे।
करिश्मा तन्ना
करिश्मा तन्ना बॉलीवुड के अभिनेता उपेन पटेल से प्यार कर बैठी थी और दोनों की मुलाकात 'बिग बॉस 8' में हुई थी। उपेन ने उन्हें प्रपोज भी किया था और बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।
अनीता राज
अनीता राज बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में काम कर चुकी है। इस वक़्त उन्हें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दादीसा का किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। लेकिन एक वक्त था जब धर्मेंद्र के साथ उनका नाम जोड़ा गया था।
आमना शरीफ
अमला शरीफ की टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और 'आलू चाट' के वक्त आफताब शिवदानी को वह डेट करने लग गई थी। दोनों को अक्सर साथ में सपोर्ट किया जाता था और कुछ वक्त के बाद ब्रेकअप हो गया।


Click it and Unblock the Notifications











