Ankita Lokhande in Swatantra Veer Savarkar: दो फिल्मों के बाद अंकिता लोखंडे का असली बॉलीवुड डेब्यू

Ankita Lokhande in Swatantra Veer Savarkar

Ankita Lokhande in Swatantra Veer Savarkar: अंकिता लोखंडे वो नाम है जिसे किसी पहचान की ज़रूरत नहीं है। अंकिता लोखंडे [Ankita Lokhande] ने टीवी पर पवित्र रिश्ता के साथ अपनी शुरूआत की और अब अंकिता लोखंडे अपना फिल्म डेब्यू करने जा रही हैं रणदीप हुडा के अपोज़िट स्वतंत्र वीर सावरकर के साथ। इस फिल्म को रणदीप हुडा डायरेक्ट कर रहे हैं और वीर सावरकर का किरदार भी निभा रहे हैं।

फिल्म में अमित सियाल भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म के बारे में बात करते हुए अंकिता लोखंडे ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा कि वो हमेशा ऐसे किरदार करना चाहती हैं जिनमें दम हो और जो कहानी को आगे लेकर जाएं। ना कि वो केवल फिल्म में एक और नाम की तरह जुड़ जाएं। वीर सावरकर ऐसी ही फिल्म है और इसलिए मेरा इस फिल्म से जुड़ना काफी ज़रूरी था।

गौरतलब है कि अंकिता लोखंडे, इससे पहले भी दो फिल्में कर चुकी हैं। फिल्मों में उनकी शुरूआत हुई थी कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका: क्वीन ऑफ झांसी के साथ। इसके बाद अंकिता लोखंडे बागी 3 का भी हिस्सा रह चुकी हैं। लेकिन इन दोनों ही फिल्मों में उनकी भूमिका काफी छोटी थी। स्वतंत्र वीर सावरकर उनका असली डेब्यू होगा।

गौरतलब है कि बीते कुछ साल अंकिता लोखंडे के लिए काफी उतार चढ़ाव भरे रहे। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद जहां कुछ लोगों ने उनसे सहानुभूति जताई वहीं कुछ ने उन्हें विलेन बना दिया। हालांकि अंकिता ने इस मुश्किल समय में खुद को मज़बूती से संभाला। इसके बाद अंकिता पिछले साल, अपने बॉयफ्रेंड विकी जैन के साथ शादी के बंधन में बंध गईं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X