VIDEO: अंकिता लोखंडे के बिग बॉस हारते ही जेठानी ने सुनाई जली कटी बातें... रवैया देख हैरान लोग

Ankita Lokhande

Bigg Boss 17 Vicky Jain Bhabhi On Ankita Lokhande: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 की ट्रॉफी को मुनव्वर फारूकी ने अपने नाम कर लिया है। मुनव्वर की जीत ने फैंस से लेकर सेलेब्स तक को खुश कर दिया, लेकिन अंकिता लोखंडे की रैंकिंग ने हर किसी को हैरान कर दिया। अंकिता लोखंडे ट्रॉफी की रेस से काफी पहले बाहर हो गईं। फैंस इस बात को लेकर काफी ज्यादा कॉन्फिडेंट थे कि अंकिता टॉप 2 में जगह जरूर बना लेंगी, लेकिन वह टॉप 3 से पहले ही बाहर हो गईं। इस वजह से हर कोई हैरान है। वहीं, अब अंकिता लोखंडे की हार पर उनकी जेठानी रेशू जैन ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

अंकिता लोखंडे की जेठानी का रिएक्शन

दरअसल, बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले के बाद अंकिता लोखंडे ने पैपराजी को फुल इग्नोर किया। उन्होंने मीडिया के कुछ खास बातचीत नहीं की और वह सीधा अपने घर गईं, लेकिन अंकिता लोखंडे की जेठानी ने अपना रिएक्शन जरूर दिया। उन्होंने घर जाने से पहले पैपराजी से बात करते हुए बताया कि वह काफी ज्यादा हैरान हैं।

विक्की जैन की भाभी ने पैपराजी से बात करते हुए कहा, 'मुझे अभी भी लग रहा है कि फर्स्ट और सेकंड अंकिता को ही रहना चाहिए थे। मुझे ये लगा था कि फर्स्ट और सेकंड अंकिता ही आएंगी, लेकिन यह बहुत गलत हुआ है।' अंकिता लोखंडे की जगह टॉप 3 में अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारूकी के साथ मन्नारा चोपड़ा ने जगह बनाई थीं, जिसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मन्नारा ने भी बहुत अच्छा काम खेला है।

पैपराजी से नहीं मिली अंकिता लोखंडेॉ

बता दें कि बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले के बाद अंकिता लोखंडे के चेहरे पर हार की मायूसी साफ नजर आईं। एक्ट्रेस सेट से निकलकर सीधा अपनी कार में जाकर बैठ गईं, जिसके बाद वह अपने घर चली गईं। इस मौके पर अंकिता लोखंडे ने एक सेकंड के लिए भी पैपराजी से बातचीत नहीं की, जिस वजह से फैंस ने भी अंदाजा लगा लिया कि वह अपनी चौथी रैंकिंग से खुश नहीं है।

हालांकि, अंकिता लोखंडे को फैंस का फुल सपोर्ट मिल रहा है। एक्ट्रेस का नाम ट्विटर पर लगातार ट्रेंड कर रहा है और फैंस उन्हें असली विनर बता रहे हैं। सलमान खान ने भी अंकिता लोखंडे को ही असली विनर बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X