Oooo..फिल्मों में KISS से पहले सुशांत लेते हैं अंकिता की परमिशन
[टेलीविजन] अंकिता लोखंडे यानि पवित्र रिश्ता की अर्चना आजकल थोड़ी परेशान हैं। कहा जा रहा है, परेशानी की वजह उनकी खुद की जलन है। दरअसल, अंकिता और सुशांत सिंह राजपूत काफी समय से रिलेशन में हैं। अब सुशांत तो छोटे पर्दे से निकलकर सिल्वर स्क्रीन पर छा चुके हैं। लेकिन अंकिता फिलहाल पवित्र रिश्ता के बाद गायब हैं।

सुशांत सिंह अब तक दो हिट फिल्में दे चुके हैं, वहीं पीके में उन्होंने मेहमान भूमिका भी निभाई थी। लिहाजा, उनकी फैन फॉलोइंग हर दिन बढ़ती जा रही है। जिसमें फीमेल फैंस की संख्या काफी ज्यादा है। तो अब खबरों के मुताबिक अंकिता लोखंडे को सुशांत की इन फीमेल फैंस और को-स्टार्स से जलन होने लगी है।
शुद्ध देसी रोमांस में जमकर किसिंग सीन देने वाले सुशांत का कहना है कि, मैं खुद को खुशनसीब समझता हूं कि अंकिता को मेरी फीमेल फैंस से जलन होती है। वहीं, आपको बता दें, सुशांत को अपनी हर फिल्म में किसिंग सीन करने से पहले अंकिता को रिपोर्ट करना पड़ता है।
महीनों बाद सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता ने की साथ शूटिंग
सुशांत ने इस बारे में बताया कि, जब भी फिल्मों में कोई इंटिमेट सीन होती है तो मैं अंकिता को पहले ही बता देता हूं, ताकि वह भी मानसिक तौर पर तैयार हो जाए। लेकिन ब्योमकेश बख्शी में कुछ ऐसा हुआ जो सुशांत और अंकिता में गलतफहमियां पैदा कर सकता है। दरअसल, फिल्म की एक सीन में निर्देशक दिबाकर बनर्जी सुशांत का रियल एक्प्रेशन लेना चाहते थे, तो उन्होंने सुशांत को किसिंग सीन के बारे में कुछ बताया नहीं था।
बहरहाल, सुशांत ने फिर अंकिता को कॉल कर तुरंत इस सीन के बारे में बता दिया। हम्मम,, बहरहाल सुशांत और अंकिता की इन परेशानियों को देखकर लगता है कि जल्द ही इस जोड़ी को शादी के पवित्र रिश्ता में बंध जाना चाहिए। ताकि सुशांत भी आराम से काम कर सकें और अंकिता की जलन या इनसेक्यूरिटी कम हो जाए।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications
