प्रेग्नेंट हैं अंकिता लोखंडे! एक्ट्रेस ने सुनाई दोस्तों को खुशखबरी, कैमरे में नजर आया बेबी बंप, देखें VIDEO

Ankita Lokhande

Ankita Lokhande is pregnant watch this Viral Video: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों लाइफ्टर शेफ शो में नजर आ रही हैं, लेकिन इस शो से पहले अंकिता लोखंडे बिग बॉस 17 में नजर आई थीं वो भी अकेली नहीं अपने पति विक्की जैन के साथ। इस शो में दोनों के बीच जमकर झगड़ा भी देखा गया था। दोनों के रिश्तें में बढ़ रही खटास को देख विक्की की मां भी शो में आई थीं और उन्होंने अंकिता को समझाया भी था। हालांकि इस शो के बाद फैन्स को लगने लगा था कि शायद ही दोनों का रिश्ता नहीं टिकेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ समय के साथ दोनों का रिश्ता और भी मजबूत हो गया।

कैमरे में दिखा अंकिता का बेबी बंप
लाफ्टर शेफ शो में दोनों के बीच कमाल का बॉन्ड देखने को मिल रहा है। इस दौरान अंकिता लोखंडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकिता लोखंडे अपने दोस्त अर्जुन बिजलानी, करण कुंद्रा और अली गोनी को अपनी प्रेग्नेंसी का हिंट देती हैं। ऐसे में अली गोनी अंकिता के साथ मस्ती करने लगते हैं और अंकिता का बेबी बंप छूने की कोशिश करते हैं। वहीं अंकिता अपने बेबी बंप पर हाथ रख पीछे की ओर कदम बढ़ाती हैं और कहती हैं कि पागल है क्या...

फैन्स ने कमेंट्स की लगा दी लाइन
बता दें कि सोशल मीडिया पर अंकिता लोखंडे का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख फैन्स के भी जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है अब जल्द ही अंकिता के घर भी नन्हा मेहमान आने वाला है तो वहीं दूसरे ने कहा बेबी बंप तो साफ दिख रहा है।

शादी से पहले दोनों कर चुके हैं एक दूसरे को डेट
आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने साल 2021 में शादी की थी। शादी के पहले दोनों ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। साल 2019 में अंकिता ने विक्की के साथ अपना रिश्ता कंफर्म किया था। दोनों की शादी को 3 साल होने आ रहे हैं वहीं अब इस वीडियो के आधार पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि अंकिता मां बनने वाली हैं। फिलहाल तो इस खबर से उनके फैन्स बेहद खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X