नागिन 4: 'बागी 3' के साथ साथ टॉप टीवी शो में भी फाइनल ये एक्ट्रेस- बनेंगी नागरानी !
कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका में एक अहम किरदार निभाने के बाद एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे फिर से टेलीविजन की ओर लौट चुकी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अंकिता लोखंडे पॉपुलर टीवी शो नागिन 4 में लीड किरदार निभाती नजर आएंगी। निया शर्मा के बाद शो में अंकिता का नाम फाइनल माना जा रहा है। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।
एकता कपूर के बैनर तले नागिन सीरिज टेलीविजन का सबसे मशहूर और सफल सीरिज रहा है। हर बार लोगों को शो की एक्ट्रेस के नाम का इंतजार होता है.. जाहिर है यह शो भी किसी एक्ट्रेस के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट है। मौनी रॉय से लेकर अदा खान, सुरभि ज्योति.. सभी एक्ट्रेसस ने इस शो से काफी नाम कमाया है। नागिन 4 की बात करें तो, जहां निया शर्मा की ऑफिशियल घोषणा हो चुकी है, दूसरी एक्ट्रेस के नाम पर फिलहाल संस्पेंस बना हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications