..................... Ankita lokhande husband vicky jain energetic dance after car accident with 45 stiches, funny video viral - Hindi Filmibeat

45 टांकों के साथ विक्की जैन ने किया इस गाने पर फनी डांस, वीडियो देख कंट्रोल नहीं कर पाएंगे हंसी

vicky jain

अंकिता लोखंडे जमकर चर्चाओं में रहती हैं, लेकिन जब से बिग बॉस और लाफ्टर शेफ में विक्की जैन नजर आए हैं तब से तो वह भी जमकर लाइमलाइट बटोर रहे हैं। अकसर मीडिया उनके पीछे भागती है। बता दें कि विक्की जैन के पास करोड़ों की संपत्ति है, लेकिन फिर भी उनका सादगी भरा अंदाज लोगों को बेहद पसंद आता है। बता दें कि दो दिन पहले विक्की जैन से जुड़ी एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई थी।

विक्की जैन के हाथ में आए 45 टांके

बताया गया था कि विक्की जैन का एक्सीडेंट हो गया है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। विक्की जैन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिसे देखकर लोगों को उनकी फिक्र हुई क्योंकि तब तक कुछ भी सामने नहीं आता कि वह ऐसी हालत में अस्पताल में भर्ती क्यों हुए हैं, लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि विक्की जैन का एक्सीडेंट हो गया था और उनके दाएं हाथ में 45 टांके आए हैं। बताया गया है कि उनके हाथ में कार की कांच घुस गई थी जिस वजह से उन्हें गहरी चोट लगी है, लेकिन अब विक्की जैन अस्पताल से लौटकर आ गए हैं विक्की के दोस्त समर्थ जुरेल ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि ऐसी स्थिति में भी विक्की जैन डांस करते नजर आ रहे हैं।

टूटे हाथ के साथ विक्की जैन ने किया डांस

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां विक्की जैन का हाथ फ्रैक्चर है वहीं दूसरी ओर समर्थ अपने हाथ को छिपा लेते हैं वीडियो की शुरूआत में अपर्णा दीक्षित और रीम शेख नजर आती हैं जो हाथ टूटने की एक्टिंग कर रही होती हैं वीडियो में लड़के वर्सेज लड़की के हाथ टूटने की स्थिति को दिखाने की कोशिश की जा रही है। जहां लड़की का हाथ टूटने पर उनकी सेवा होती है वहीं लड़कों का हाथ टूटने पर वह नाचते हैं और एंजॉय करते हैं। विक्की जैन इस वीडियो को बनाने के लिए फुल एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो को देख लोगों की छूटी हंसी

बता दें कि स्टार्स के इस वीडियो पर यूजर्स तो कमेंट करते थक नहीं रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बात तो सही है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- कौन हैं ये लोग कहां से आते हैं ये लोग। बता दें कि पूरा कमेंट बॉक्स हंसी ठहाकों से भर गया है।

Read more about: ankita lokhande vicky jain
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X