Ankita Lokhande के पति Vicky Jain ने फिर से शो में दिया कॉन्ट्रोवर्शियल बयान, कहा- 'मुझ पर प्यार थोपा गया'

vicky ankita

Vicky Jain On Ankita Lokhande: टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को इंजॉय कर रही हैं। कैमरे के सामने अंकिता खुद को और विक्की को एक परफेक्ट कपल दिखाने की कोशिश करती हैं लेकिन कभी-कभार इनके रिश्ते की कुछ और ही सच्चाई निकल कर सामने आती है।

विक्की कह देते हैं दिल की बात

विक्की जैन हमेशा से अपने दिल की बात रखने में गुरेज नहीं करते। वो कैमरे के सामने वही बोलते हैं, जो वो सोचते हैं। कई बार हालांकि इससे अंकिता और अंकिता के फैंस को गुस्सा भी आ जाता है लेकिन विक्की कहां मानने वाले।

कई रिएलिटी शोज में नजर आ चुके हैं विक्की अंकिता

अंकिता और विक्की ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। उन्होंने साल 2021 में 14 दिसंबर को सात फेरे लिए थे। ये एक शाही शादी थी। शादी के बाद से अंकिता और विक्की कई बार रिएलिटी शोज में नजर आ चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने स्मार्ट जोड़ी में हिस्सा लिया था और वो इस शो के विनर भी बने थे। हालांकि इस शो के दौरान विक्की ने कई ऐसी बातें बोली थीं, जिससे सुनने के बाद अंकिता के फैंस को काफी बुरा भी लगा था।

विक्की ने अंकिता को किया ट्रोल

अंकिता से इस शो के दौरान पूछा गया था कि उन्हें कैसा लगा जब विक्की ने प्रपोज किया, तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि उन्हें अच्छा लगा लेकिन विक्की ने जवाब दिया कि अंकिता के मन में लालच था। ये वीडियो बहुत तेजी से वायरल हुआ था और अब एक बार फिर से विक्की जैन ने चौंकाने वाला बयान दिया है।

'प्यार थोपा गया'

इन दिनों अंकिता और विक्की लाफ्टर शेफ के दूसरे सीजन में नजर आ रहे हैं और हालिया एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें विक्की ने कहा कि उन पर प्यार थोपा गया है। दरअसल, शो की होस्ट भारती विक्की से पूछती हैं कि प्यार क्या है तो इसका जवाब अंकिता देती हैं और कहती हैं कि प्यार एक बहुत सुंदर सी चीज होती है... इसमें झगड़ा भी होता है। जिस पर कृष्णा अंकिता से कहते हैं कि आपने एक शब्द गलत बोला है कि झगड़ा भी होता है... इसमें सिर्फ झगड़ा ही होता है। इसके बाद विक्की बोलते हैं कि मुझे कई बार लगता है कि ये प्यार हुआ नहीं था शायद थोपा गया था। ये सुनकर अंकिता लोखंडे का चेहरा गुस्से से लाल हो गया था।

Read more about: vicky jain ankita lokhande
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X