'मंजुलिका लग रही है..' Karwa Chauth लुक पर ट्रोल हुईं Ankita Lokhande, विक्की जैन ने लगाया ये आरोप!

Ankita Lokhande Karwa Chauth Look- अंकिता लोखंडे और विक्की जैन जब से बिग बॉस में एक साथ नजर आए हैं वो खबरों का हिस्सा रहते हैं। आज करवा चौथ के मौके पर अंकिता लोखंडे अपने लुक को लेकर बुरी तरह से ट्रोल की जा रही हैं।
कोई उनको मंजुलिका कह रहा है तो किसी का कहना है कि दोनों की शादी का रिसेप्शन है क्या? इस तरह के कमेंट्स लगातार वायरल हो रहे हैँ। सामने आए वीडियो में अंकिता लोखंडे को किसी दुल्हन की तरह सजे देखा जा सकता है और विक्की जैन ने शेरवानी पहनी हुई है।
अंकिता लोखंडे ने सिर खोला हुआ था और उनकी हेयरस्टाइल भी लोगों को अजीब लगी है। इसके अलावा इस वीडियो में विक्की जैन अंकिता लोखंडे की खिंचाई करते दिख रहे हैं। उनका कहना है कि वो व्रत हैं और उनको जबरदस्ती रखवाया गया है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
अंकिता लोखंडे लुक्स को लेकर ट्रोल हो रही हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''करवा चौथ है कि इनका रिसेप्शन।'' एक ने लिखा, ''ऐसा क्यूं लग रहा है कि नींद से उठकर आ गई हैं।'' एक ने लिखा, ''बहुत ज्यादा मेकअप, कोई हेयर स्टाइल नहीं।'' एक ने लिखा, ''अरे मंजुलिका।'' एक ने लिखा, ''सांप, ड्रामा क्वीन और ओवररिएक्ट की दुकान का सबसे अच्छा उदाहरण।'' एक ने लिखा, ''पागल लग रही है।'' एक ने लिखा, ''ओवरएक्टिंग की दुकान।'' एक ने लिखा, ''दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
फिलहाल आप देखिए ये वायरल वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications