अंकिता लोखंडे का जन्मदिन, संदीप सिंह को देख भड़के सुशांत के फैंस- उसकी आत्मा की इज्जत करो
साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॅालीवुड में कई तरह के बदलाव हुए। सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी अपने खास दोस्त के जाने को लेकर कई महीने तक दुखी रहीं। वक्त जैसे ही आगे बढ़ा वैसे ही अंकिता लोखंडे इस गम से बाहर निकलकर अपनी साधारण जिंदगी में वापस लौट गई हैं।
अंकिता लोखंडे इंस्टग्राम पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन कोई ना कोई अपडेट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अंकिता लोखंडे ने अपना 36 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। अंकिता ने अपने इस जन्मदिन के जश्न में परिवार के साथ करीबी दोस्तों को भी शामिल किया। इस बीच उनकी इस पार्टी का एक वीडियो भी सामने आया, जहां पर संदीप सिंह भी नजर आएं।

सुशांत के फैंस ने ये देखते हुए अंकिता को ट्रोल करना शुरू कर दिया। अंकिता की पार्टी में संदीप के होने से सुशांत के फैंस काफी दुखी और नाराज दिखाई दिए। वजह ये है कि सुशांत की मौत के केस के दौरान संदीप सिंह का नाम भी कंट्रोवर्सी में घिरा रहा।


Click it and Unblock the Notifications











