पति विक्की जैन के सामने दोस्त ने खींच दी अंकिता लोखंडे की ड्रेस, कैमरे के सामने फूटा एक्ट्रेस का गुस्सा, VIDEO

Ankita Lokhande

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं अंकिता लोखंडे इन दिनों तो लाफ्टर शेफ शो में जमकर छाई हुई हैं। जिस वजह से अंकिता आए दिनों पब्लिक एरिया में धूम मचा देती हैं। अंकिता कभी अपने पर्पल सिंदूर की वजह से चर्चाओं में आ जाती हैं तो कभी वह अपने मजाकिया अंदाज की वजह से लाइमलाइट बटोरती हैं, लेकिन हाल ही में अंकिता लोखेंडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकिता लोखंडे की कोई ड्रेस खींच देता है जिसके बाद वह नाराज होती नजर आती हैं।

दोस्त ने खींची अंकिता की ड्रेस
हाल ही में अंकिता लोखंडे एक इवेंट में नजर आईं। इस इवेंट में कई बड़े और नामी सितारों ने भी शिरकत की थी। बता दें कि इस खास मौके पर अंकिता लोखंडे शिमरी ब्लैक कलर की खूबसूरत ड्रेस पहने नजर दिखीं। अंकिता के साथ ही उनके पति विक्की जैन भी नजर आ रहे हैं। दोनों पैपराजी के पास जमकर फोटो खिंचवाते हैं, लेकिन इतने में ही पीछे से अंकिता का एक दोस्त आ जाता है और वह विक्की जैन के सामने ही अंकिता की ड्रेस खींच देता है।

गुस्से से लाला हुईं अंकिता
जहां विक्की यह नजारा देखकर हंसने लगते हैं वहीं अंकिता लोखंडे गु्स्से से लाल होती नजर आती हैं। अंकिता गुस्से से पीछे घूमती हैं उसे शख्स को थप्पड़ मारने के लिए, लेकिन फिर जैसे ही देखती हैं कि पीछे उनका दोस्त है और आगे इतने कैमरा मैन यह देखकर अंकिता अपने आपको कंट्रोल करती हैं। बता दें कि इस वीडियो पर जमकर यूजर्स के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।

यूजर्स की लगी कमेंट्स की लंबी लाइन
इस वीडियो को देख जहां एक यूजर ने कहा रुक क्यों गईं मार देतीं। तो वहीं दूसरे ने कहा बहुत ज्यादा ही ओवर एक्टिंग हो गई। वहीं अंकिता के तीसरे फैन ने कहा आप बहुत अच्छी लग रही हो, लेकिन ये सब आप पर सूट नहीं करता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X