शादी की पहली सालगिरह पर Ankita lokhande का रोमांस, पति Vicky Jain करोड़ों के मालिक !

Ankita lokhande, Vicky Jain

Ankita lokhande- Vicky Jain Love Story :टीवी शो पवित्र रिश्ता की अर्चना यानी कि अंकिता लोखंडे और विकी जैन की शादी की पहली सालगिरह 14 दिसंबर यानी कि आज है। 3 साल तक एक दूसरे को डेटिंग करने के बाद साल 2021 में दोनों ने शादी करने का फैसला किया। बड़े ही आलीशान तरीके से विकी और अंकिता की शादी हुई। मुंबई के पांच सितारा होटल में अंकिता ने क्वीन की तरह संगीत,मेहंदी, शादी और रिसेप्शन का शानदार आनंद उठाया। ऐसे में शादी की पहली सालगिरह का जश्न अंकिता लोखंडे और विकी जैन को बुडापेस्ट में ले आया है। बुडापेस्ट की खूबसूरत लोकेशन पर अंकिता अपने पति के साथ शादी के एक साल पूरे होने की खुशी मना रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही एक वीडियो भी साझा किया है।

अंकिता और विकी जैन का रोमांस

अंकिता और विकी जैन का रोमांस

अंकिता इन तस्वीरों और वीडियो में पति विकी जैन के साथ काफी मस्ती करते हुए दिखाई दे रही हैं। विकी के साथ सफेद रंग के मैचिंग आउटफिट में अंकिता और विकी दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि विकी जैन एक बिजनेसमैन हैं और काफी लग्जरी से भरी लाइफ को जीते हैं।

विकी जैन का बिजनेस परिवार

विकी जैन का बिजनेस परिवार

विकी जैन का पूरा परिवार बिजनेस से ताल्लुक रखता है। पीआईटी कोयला, बिटुमिनस कोयला और लकड़ी के कोयले का बिजनेस है। उनका काफी बड़ा कोयले का बिजनेस है। इसके साथ विकी जैन बॉक्स क्रिकेट लीग की टीम मुंबई टाइगर्सके सह मालिक भी हैं।

विकी जैन 100 करोड़ की संपत्ति के मालिक

विकी जैन 100 करोड़ की संपत्ति के मालिक

विकी और अंकिता का एक आलीशान घर भी मुंबई में है। बताया जाता है कि उनका यह घर 8 बीएचके का है। बिलासपुर में भी अंकिता का ससुराल आलीशान है। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार विकी जैन 100 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

विकी और अंकिता का रिश्ता , सुशांत से ब्रेकअप

विकी और अंकिता का रिश्ता , सुशांत से ब्रेकअप

विकी के कई सारे फर्नीचर शो रूम भी मौजूद हैं। साल 2018 में अंकिता ने विकी जैन के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी थी।सुशांत से ब्रेकअप के बाद अंकिता टूट चुकी थीं। इस दौरान विकी जैन ने उन्हें काफी संभाला।साल 2019 में विकी जैन ने अंकिता को शादी के लिए प्रपोज किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X