रोल के बदले सोना पड़ेगा.. Ankita Lokhande ने 19 साल की उम्र झेला कास्टिंग काउच की दर्द!

Ankita Lokhande Casting Couch- अंकिता लोखंडे आज भले ही वेल सेटल हों और एक बड़ा नाम हों लेकिन उनको भी कई मुश्किलों से गुजरना पड़ा है। जी हां, इस वक्त अंकिता लोखंडे के शुरुआती दौर और कास्टिंग काउच को लेकर एक खुलासा हुआ है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
दरअसल इसका खुलासा खुद अंकिता ने किया है कि कैसे काम देने बदले उनसे समझौता करने को बोला गया था। अंकिता ने जैसे ही ये बात बताई लोग हैरान हैं कि इंडस्ट्री में आज भी ऐसे लोग मौजूद हैं जो कि कास्टिंग काउच का समर्थन करते हैं।
अंकिता लोखंडे ने किया खुलासा
अंकिता लोखंडे ने करियर के शुरुआत दौर में कास्टिंग काउच का सामना किया था। अंकिता ने बताया कि उस वक्त वो महज 19 साल की थीं और काम ढूंढ रहीं थीं। इस दौरान काम के बदले में उनके साथ सोने की बात की गई थी।
अंकिता का कहना है कि इस बात से उन्होने इंकार कर दिया था और ये उनके लिए काफी चौकाने वाला था। इसके अलावा एक बड़े अभिनेता को लेकर अंकिता ने खुलासा किया और कहा कि जिस तरह से उन्होने हाथ मिलाया था वो काफी बेचैन करने वाला था। इस तरह की तमाम समस्याओं का सामना करते हुए अंकिता आगे बढ़ी और इस बिना किसी समझौते के इस मुकाम पर हैं।
विक्की जैन से की शादी
इस वक्त अंकिता लोखंडे द लाफ्टर शेफ का हिस्सा हैं और उन्होने विक्की जैन से शादी की है जो कि मशहूर बिजनेसमैन हैं। अंकिता लोखंडे की निजी जिंदगी की बात करें तो टीवी सीरियल करने के समय उनका अफेयर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ था।
ऐसा कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस थे लेकिन किसी कारणवश उनका रिश्ता खत्म हो गया। हालांकि उनके निधन के बाद भी अंकिता हमेशा उनको याद करती हैं और उनको लेकर बातें करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications