19 साल की उम्र में कास्टिंग काउच का शिकार हुई थी ये पॉपुलर हसीना, बोलीं- फ़िल्म के बदले वो मेरे साथ बिस्तर...

Ankita Lokhande Casting Couch Experience: अंकिता लोखंडे बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर टेलीविजन पर आज के वक्त में छाई हुई है। कुछ वक्त पहले उन्हें 'बिग बॉस 17' में भी देखा गया। जहां पर वह काफी विवादों में रही। अभिनेत्री में साल 2009 में एकता कपूर के शो 'पवित्र रिश्ता' से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसने लीड किरदार में उनके साथ में सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे।
लेकिन अंकिता लोखंडे के लिए यहां तक पहुंचना बहुत ही मुश्किल था। उन्होंने अपने करियर में काफी सारी परेशानियों का सामना किया। जिसको लेकर खुद उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बात की थी और कास्टिंग काउच को लेकर भी बताया था। अंकिता लोखंडे जब कास्टिंग काउच का शिकार हुई थी तो वह काफी छोटी थी।
अंकिता लोखंडे सिर्फ 19 साल की थी जब वह ऑडिशन दे रही थी क्योंकि वह एक एक्ट्रेस बनना चाहती थी। हाउटरफ्लाई के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस को साझा किया और कहा कि "मैंने साउथ फिल्म के लिए ऑडिशन दिया। मुझे कॉल आया कि आप साइन करने आओ और मैं बहुत खुश हो गई थी।"
अंकिता लोखंडे ने आगे बताया कि "मैंने अपनी मां को कहा कि मैं साइन करने जा रही हूं। हालांकि मुझे भी डाउट हुआ था कि आखिरकार इतनी आसानी से कैसे हुआ।" अभिनेत्री ने किसी का नाम नहीं बताया। लेकिन उन्होंने इस घटना पर खुलकर बात की और कहा कि "मैंने होशियारी दिखाई और पूछा तो मुझसे कहा गया कि आपको प्रोड्यूसर के साथ में सोना पड़ेगा।"
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने आगे इस पर बात करते हुए कहा कि "मैंने उनसे कहा कि मुझे ऐसा नहीं लगता कि आपका प्रोड्यूसर को टैलेंट की आवश्यकता है। उनको सोने के लिए बस एक लड़की की जरूरत है और मैं वो नहीं हूं। मैं इतना कह कर वहां से चली गई।" अंकिता के इस बयान से हर कोई काफ़ी हैरान था।


Click it and Unblock the Notifications