19 की उम्र में कास्टिंग काउच का शिकार हुईं थीं अंकिता लोखंडे, बोलीं- साथ में सोना चाहता था प्रोड्यूसर..

बिग बॉस सीजन 17 के बाद खबरों में आईं अंकिता लोखंडे काफी दिग्गज अदाकारा हैं। उन्होने कई शानदार सीरियल और फिल्मों में काम किया है। लेकिन शायद ही किसी को पता होगा कि उनके साथ 19 साल की उम्र में कुछ ऐसा हुआ था जिसको वो आज तक भुला नहीं पाई हैं।
दरअसल हम बात कर रहे हैं कास्टिंग काउच की, जिसको लेकर खुद अभिनेत्री ने खुलासा किया है। इस दौरान पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस हॉटरफ्लाई से बात कर रहीं थीँ। इस दौरान उनसे कास्टिंग काउच को लेकर सवाल पूछा गया था। उन्होने तुरंत अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि वो इसका शिकार हो चुकी हैं।
कास्टिंग काउच पर बोलीं अंकिता
अंकिता ने बताया कि, "मैंने साउथ फिल्म का ऑडिशन दिया था। मुझे कॉल आया कि आप साइन करने आ जाओ। मैं बहुत खुश थी, तो मैंने अपनी मां को बोला मैं साइन करके आती हूं। लेकिन मुझे संदेह भी रहा था कि इतनी आसानी से कैसे हुआ?
जब मैं साइन करने गई तो सिर्फ मुझे अंदर बुलाया गया और मेरे को-ऑर्डिनेटर को रुकने को कहा। मुझे बोला गया, 'तुम्हें कंप्रोमाइज करना होगा।'' अंकिता लोखंडे के लिए ये काफी चौकाने वाला था। उन्होने आगे कहा, ''मैं उस समय सिर्फ 19 साल की थी।
तब तक मेरी हीरोइन बनना है वाला चरण चल रहा था। मैंने होशियारी दिखाई और फिर पूछा, तो मुझसे कहा गया, 'आपको प्रोड्यूसर के साथ सोना पड़ेगा। मैंने उनसे कहा कि, मुझे नहीं लगता कि आपके निर्माता को टैलेंट की ज़रूरत है। उसे सोने के लिए बस एक लड़की की जरूरत है, और मैं वह नहीं हूं' और मैं बस चली गई।''
अंकिता लोखंडे का ये खुलासा अब काफी चर्चा में है। हालांकि लोगों को ये नहीं पता है कि वो प्रोड्यूसर कौन था। इस वक्त अंकिता लोखंडे काफी चर्चा में रहती हैं। उन्होने पवित्र रिश्ता जैसा शानदार शो किया है। इसके अलावा वो मणिकर्णिका जैसी फिल्म का हिस्सा भी बन चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











