VIDEO: सास तो क्या बाहर आते ही विक्की के हाथ से भी फिसली अंकिता, शख्स के साथ नशे में..पीछे चिल्लाते रहे विक्की

Ankita Lokhande Navid Sole Drunk Party Video: बिग बॉस 17 के शुरू से ही सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहने वाली अंकित लोखंडे जब शो से ग्रैंड फिनाले में बेघर हुई तो उनके फैंस काफी शॉक्ड रह गए थे। वहीं शो खत्म होने बाद अंकित लोखंडे अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती दिखाई दी हैं और इस पार्टी से हसीना का जो वीडियो सामने आया है वो उनके एविक्शन से भी ज्यादा चौंका रहा है।
बिग बॉस के बाद अंकिता लोखंडे का एक अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है। इस दौरान अंकिता पार्टी में ससुराल की इज्जत से लेकर पति के साथ तक सभी चीजों को ताख पर रखे दिखाई दीं। हालांकि गौर करने वाली बात ये है कि इस पार्टी में विक्की जैन भी उनके साथ थे वो पत्नी को इस हाल में देखकर चिल्ला भी रहे थे।
अंकिता लोखंडे के इस हैरान करने वाले वीडियो की बात करें तो हसीना ब्लैक सेक्सी ड्रेस में बिग बॉस 17 के ही एक्स कंटेसंटेंट नवीद सोल के साथ काफी कोजी अवतार में दिखाई दे रही हैं। नवीद जहां वीडियो बना रहे हैं तो वहीं अंकिता उनसे लिपट लिपटकर डांस करते दिखाई दे रही है। वहीं पीछे से विक्की जैन जोर से चिल्लाते हुए कहते हैं, "नवीद सोल ने बिग बॉस से यही सीखा है।"
वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजंस इस वीडियो को लेकर अंकिता को काफी बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में फैंस लिख रहे हैं, "यही अगर विक्की जैन करता तो..."। इसके साथ ही एक शख्स ने लिखा, "अब अंकिता उड़ाएगी सास की इज्जत की धज्जियां।" इसके साथ ही एक शख्स ने लिखा, "अंकिता के दिमाग पर हार का गहरा असर हुआ है वो बर्दाश्त नहीं कर पा रही है।"


Click it and Unblock the Notifications