शो के बीच अंकिता लोखंडे ने की अजीब हरकत, विक्की जैन ने तुरंत मंगवाए नींबू-मिर्च, लोग बोले- इसकी दिमागी हालत...

Ankita Lokhande Viral Video: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने खास अंदाज और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से अपनी खास पहचान बना चुकीं अंकिता अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। बता दें कि अंकिता लोखंडे इन दिनों लाफ्टर शेफ के शो में नजर आ रही हैं। अंकिता के इस शो से कई वीडियो वायरल होते हैं। कभी वह अजीब अंदाज से खाना बनाती नजर आती हैं तो कभी वह अपने फनी अंदाज से लोगों को हंसाती दिखती है।
अंकिता की अजीब हरकतें देख करण रह गए हैरान
वहीं हाल ही में अंकिता लोखंडे का लाफ्टर शेफ के शो से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकिता लोखंडे अजीब तरह से हंसती नजर आती हैं। उनके इस रूप को देख एक्टर करण कुंद्रा कहते हैं कि अंकिता पागल हो गई। वहीं पत्नी अंकिता को अजीब हरकतें करता देख पति विक्की जैन भी खुद को रोक नहीं पाए। विक्की ने तुंरत ही कहा जल्दी से जरा दो नींबू-मिर्च लेकर आओ। इसके बाद अंकिता हाय-हाय मिर्ची गाना गाना शूरू कर देती हैं।
अंकिता के इस वीडियो को देख लोगों ने जमकर किए कमेंट
बता दें कि इस वीडियो पर 1 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ गए हैं। इस वीडियो को देख यूजर ने कमेंट की लंबी लाइन लगा दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- इसकी दिमागी हालत तो ठीक है ना। तो वहीं दूसरे ने कहा- विक्की कैसे रहता होगा अंकिता के साथ हमेशा नींबू-मिर्च लेकर... तो वहीं तीसरे यूजर ने कहा-सब कुछ कैमरे पर अच्छा नहीं लगता। इस तरह की हरकतें मत किया करो अंकिता आप काफी टैलेंटेड एक्ट्रेस हो। बता दें कि अंकिता को इस वीडियो के लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications