सुशांत से ब्रेकअप के बाद अब इस बिजनेसमैन को डेट कर रही है अंकिता लोखंडे
Recommended Video

अभिनेत्री अंकिता लोखंड़े एक बार फिर से चर्चा में चल रही है और इस बार उनके चर्चा में आने का कारण कोई फिल्म या टीवी एपिसोड नहीं है बल्कि वो अपनी लवलाइफ के चलते चर्चा में है। बता दें कि पहले वो अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थी और दोनो काफी ज्यादा एक दूसरे के करीब थे और अक्सर खुलकर अपने रिश्ते के बारे में बाते करते थे।
बता दें कि पिछले साल ही दोनो का ब्रेकअप हो गया था। लेकिन ब्रेकिंग न्यूज ये है कि एक बार फिर से अंकिता की जिंदगी में कोई आ गया है। जी हां अंकिता लोखंडे इस समय बिजनेसमैन विक्की जैन को डेट कर रहे है।

विक्की जैन मुंबई की एक क्रिकेट टीम के सहमालिक है। हाल ही में इन दोनो के अफेयर की खबरें सबके सामने आई थी जिसका खुलासा दोनो के नजदीकि दोस्तों ने किया था।
खबर है दोनो एक ही सोसाइटी में एक साथ ही रहते है। बता दे कि दोनो ने फिलहाल अपने रिश्ते की बात नही कुबूल की है। सुशांत की बात करें तो खबर थी कि दोनो ने 2011 में सगाई भी कर ली थी लेकिन बाद में ऐसा क्या हुआ कि दोनो का रिश्ता खत्म हो गया ये कोई नहीं जानता है।
इस समय सुशांत अपना करियर हिंदी फिलमों में बना चुके है तो वहीं अंकिता भी फिल्मो को लेकर चर्चा में है। खबर आई थी कि वो शाहरुख खान की फिल्म में नजर आएँगी फिर उनका नाम संजय लीला भंसाली की पद्मावती से जुड़ने लगा था।
]लेकिन अब अंकिता के डेब्यू को लेकर सबसे चौंकाने वाली खबर सामन सामने आयी है। अंकिता जल्द कंगना रनौत के साथ मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी में दिखाई देंगी।
हालांकि इसकी ऑफिसियली एनाउंसमेंट होना अभी बाकी है। लेकिन अंकिता इस समय अपने नए रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में है।


Click it and Unblock the Notifications
