40 की अंकिता लोखंडे ने माधुरी के इस गाने पर मटकाई ऐसी कमर की सन्न रह गए फैन्स, बोले- अचानक क्या हुआ आपको..

टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जो कि फैन्स द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में वह माधुरी दीक्षित के 32 साल पुराने गाने 'पालकी में होके सवार चली रे' पर डांस करती नजर आ रही हैं। यह गाना उस टाइम के सबसे हिट गानों में से एक है। यह गाना साल 1993 में आई फिल्म 'खलनायक' का है। जो बेहद हिट साबित हुआ था।
माधुरी के गाने पर चहक उठीं अंकिता
वहीं इस गाने पर अंकिता बड़ी की खूबसूरती से डांस करती नजर आ रही हैं। इस गाने पर डांस करते समय अंकिता ने ब्लू कलर का कुर्ता पहन रखा है जिसमें वह बड़ी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उन्होंने हाथों में हरे रंग की चुडियां पहन रखी हैं। जिसने उनके लुक्स में चार चांद लगा दिए हैं। इस वीडियो से उन्होंने लोगों को पुराने जमाने के गानों की यादें ताजा कर दी है।
80 के दशक में जन्म लेकर खुद को खुशनसीब समझ रही हैं अंकिता
इस वीडियो को शेयर कर अंकिता अपने कैप्शन में लिखती हैं 80 और 90 के दर्शक के गाने सिर्फ सुने नहीं जाते थे, महसूस किए जाते थे। पालकी में होकर सवार माधुरी दीक्षित एक अहसास, इस जनरेशन को साउंड मिलेगा मगर वो फीलिंग नहीं खुशनसीब हूं की मै 80's में जन्मी हूं क्योंकि वहीं से सपने देखने और सीखने शुरू हुए और मैं आज भी सीख रही हूं।
फैन्स ने किए यूं कमेंट्स
इस वीडियो को फैन्स के द्वारा बेहद ही पसंद किया जा रहा है लोग उनकी तारीफ करते थक नहीं रहें है। वहीं कई यूजर्स उन्हें लाफ्टर शेफ के लिए मिस भी कर रहे हैं और लिखते हुए कह रहे हैं लाफ्टर शेफ कब आ रहा है हम आपको बहुत मिस कर रहे है। वहीं दूसरे यूजर उनके इस डांस वीडियो के मजे लेते हुए लिखते हैं मैम आज अपने दवाई नहीं ली ना। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- पर आप करना क्या चहती है डांस दिखाना चहती है बाल दिखाना चाहती हैं या बालकनी दिखाना चहती है कुछ समझ ही नहीं आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











