फिर आयी अंकिता लोखंडे को सुशांत सिंह राजपूत की याद, बोला- कौन तूझे यूं प्यार करेगा, डांस VIDEO
पवित्र रिश्ता की जोड़ी अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत की जोड़ी टीवी की दुनिया की सबसे लोकप्रिय जोड़ी रही। सात साल के रिश्ते के बाद दोनों का ब्रेकअप हुआ तो कई फैंस के दिल टूट गए। इस साल सुशांत सिंह राजपूत का दुनिया से चले जाना फैंस के साथ अंकिता लोखंडे के लिए बहुत बड़ा झटका रहा है। काफी समय बाद वह इस दर्द से बाहर आ पाईं हैं कि उनका दोस्त अब इस दुनिया का हिस्सा नहीं है।
हाल ही में अपने इसी रिश्ते को फिर से जीने के लिए अंकिता लोखंडे ने एक अवॉर्ड शो में कौन तुझे यूं प्यार करेगा के गाने पर डांस करती दिखाई दी। अंकिता लोखंडे ने जी रिश्ते अवॉर्ड्स में इस गाने के जरिए सुशांत को ट्रिब्यूट दिया। जहां फिर से एक बार स्टेज पर मानव और अर्चना की जोड़ी की झलक दिखाई दी।

इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। अंकिता ने इस वीडियो को सोशल मीडिया साइट पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है झलक। इस वीडियो को देखने के बाद एक बार फिर से सुशांत के फैंस इस पर कमेंट कर रहे हैं।
आपको बता दें कि जी टीवी के शो पवित्र रिश्ता के दौरान ही अंकिता और सुशांत की पहली मुलाकात हुई। दोनों ने शो में पति-पत्नी की भूमिका निभाई। शो के दौरान दोनों एक दूसरे के रियल लाइफ में भी अपना जीवन साथी मान लिया था। लेकिन कुछ साल पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया।


Click it and Unblock the Notifications