आखिर क्यों जैन धर्म से मुस्लिम में कंवर्ट हुई अंकिता लोखंडे? गौ सेवा के बाद हिजाब पहने पहुंची मस्जिद
Ankita Lokhande Hijab: टेलीविजन एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की कुछ तस्वीरें उनके फैंस को काफी हैरान कर रही हैं। तस्वीरों में अंकिता लोखंडे हिजाब पहने एक दम मुसलमान बनी दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनके साथ उनके पति विकी जैन भी हैं।

अंकिता लोखंडे इन दिनों पति विक्की जैन के साथ अबू धाबी वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ट्रिप की कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें दोनों अलग-अलग जगहों पर घूमते और खास पल बिताते नजर आए।
अबू धाबी की खूबसूरत यादें
अंकिता ने पोस्ट के साथ लिखा कि वह अबू धाबी की खूबसूरत यादों को अपने कैमरे में कैद कर रही हैं और वहां के हर पल को खुलकर जी रही हैं। तस्वीरों में कपल ने कई मशहूर लोकेशंस और एंटरटेनमेंट स्पॉट्स को एक्सप्लोर किया।
जींस पर पहना हिजाब
हालांकि, उनकी कुछ तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। दरअसल, अंकिता ने एक मस्जिद विजिट के दौरान जींस-टॉप के साथ हिजाब पहना था और वहीं पति के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं। इसके बाद कुछ यूजर्स ने उनके धार्मिक विश्वास को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। कई लोगों ने कमेंट करते हुए पूछा कि उन्होंने हिजाब क्यों पहना, जबकि कुछ ने उनके धर्म को लेकर भी टिप्पणियां कीं।
वहीं दूसरी ओर, अभिनेत्री के फैंस उनके समर्थन में भी नजर आए। कई यूजर्स ने कहा कि किसी धार्मिक स्थल पर वहां की परंपराओं का सम्मान करना सामान्य बात है और अंकिता हिजाब में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
यह पहली बार नहीं है जब अंकिता का हिजाब लुक चर्चा में आया हो। इससे पहले भी वह एयरपोर्ट पर हिजाब पहने नजर आ चुकी हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके धर्म परिवर्तन को लेकर अटकलें शुरू हो गई थीं।
रमजान पर भी शेयर किया था वीडियो
इसके अलावा, अंकिता ने हाल ही में रमजान के मौके पर भी एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वह सलवार-सूट में नजर आई थीं और उन्होंने सभी को रमजान की शुभकामनाएं देते हुए शांति, धैर्य और करुणा का संदेश दिया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अंकिता लोखंडे और विक्की जैन हाल ही में लाफ्टर शेफ्स 3 में दिखाई दिए। शो में दोनों की हल्की-फुल्की नोकझोंक और केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications