इस टीवी एक्ट्रेस के बेडरूम में लगी आग..खुद भी आईं चपेट में
टेलिवीज़न की मशहूर एक्ट्रेस और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के घर में आग लग गई। खबर है कि मुंबई के उनके घर में चल रहे गणपति उत्सव के दौरान आग लग गई जिससे अंकिता काफी जल गई। बताया जा रहा है कि इस आग से अंकिता के गले और हाथ पर बर्न्स हुए हैं।

अंकिता मुंबई सबर्बन स्थित अपने अपार्टमेंट में अकेली रहती हैं। बताया जा रहा है अंकिता ने अपने कमरे में अरोमा कैंडल जलाई थी, और गलती से कैंडल से परदों में आग लग गई।
ये हैं टीवी के ऐश्वर्या और शाहरुख..रोमांस तो देखना बनता है!
कुछ ही पलों में आग उनके बेडरूम में फैल गई। इस आग को फैलने से रोकने के दौरान अंकिता खुद को जला बैठीं। उन्होंने इस बारे में कहा कि भगवान का शुक्र है कि मेरा चेहरा नहीं जला! और पता है!
मेरी बेडरूम की बालकनी के बाहर उस वक्त 4 गैस सिलेंडर रखे हुए थे। मैं ये सोचकर ही कांप जाकी हूं कि क्या हो सकता था।
सेक्स रैकेट में फंसी थी ये एक्ट्रेस..इस टीवी शो में आएंगी नज़र, देखें FIRST LOOK!
अंकिता ने बताया कि अब मैं रिकवर कर रही हूं, मेरे ज़ख्म ठीक हो रहे हैं। लेकिन मुझे बहुत सावधान रहना होगा ताकि मेरे ज़ख्म मेरे कपड़ों या किसी और चीज़ के संपर्क में न आए।
इससे तकलीफ होती है, बहुत तकलीफ होती है। मेरे बेडरूम को काफी नुकसान पहुंचा है, जो अब वो रिपेयर हो रहा है!" आपको बता दें कि अंकिता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थीं। अब इन दोनों का ब्रेकअप चुका है।


Click it and Unblock the Notifications





