Ankita Lokhande Pregnancy: एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर तोड़ी चुप्पी, बताया मां ना बनने के पीछे का सच

Ankita Lokhande Pregnancy: टेलीविजन की जानी मानी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहती ही हैं, कभी अपनी शादी और कभी अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर। इस पर चाहे जितनी भी बयानबाजी होती रहे लेकिन एक्ट्रेस कभी अपनी तरफ से बयान नहीं देती हैं। लेकिन हाल ही में अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी को लेकर जब बहुत सारी बातें होने लगी तो एक इंटरव्यू के दौरान उन्होने अपना पक्ष रखते हुए सच बताया।
अंकिता लोखंडे की शादी-
अंकिता लोखंडे ने अपने दोस्त बिजनेस मैन विक्की जैन को लंबे समय तक डेट किय और यह दिसंबर 2021 में उनके साथ शादी कर ली। दोनों ने काफी धूमधाम से अपनी शादी की और रिसेप्शन भी काफी शानदार रखा जिसमें बीटाउन की कई सेलेब्स पहुंचे थे।
अंकिता लोखंडे की प्रेग्रेंसी-
कपल अपनी शादी का आनंद ले ही रहे थे तभी बाहर एक्ट्रेस की प्रेग्रेंसी को लेकर कई सारी खबरें वायरल होने लगी। इन सबको लेकर बैसे तो अंकिता और विक्की में से किसी ने कुछ नहीं कहा ना ही कोई बयानबाजी की। परंतु मीडिया में अंकिता की मां बनने की खबरें अभी भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
इंटरव्यू के दौरान अंकिता का खुलासा-
साक्षात्कार में अंकिता लोखंडे ने अपनी गर्भावस्था के बारे में चल रही अफवाहों के बारे में खोला और खुलासा किया और अभिनेत्री ने कहा, "पहले तो सिर्फ शादी, फिर प्रेग्नेंसी और फिर तलाक की खबरें आती हैं लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। लोग इसके बारे में बात करेंगे, लेकिन जब तक वे अच्छी बात कर रहे हैं, तब तक ठीक है। जैसे ही वे कुछ परेशान करने वाली बात कहते हैं, यह मुझे थोड़ा प्रभावित करता है। अगर वे मेरी गर्भावस्था के बारे में बात कर रहे हैं, तो मैं वास्तव में खुश हूं क्योंकि मैं निश्चित रूप से गर्भवती हो जाऊंगी, और मैं लोगों को बता दूंगी।"
विक्की को लेकर अंकिता के विचार-
इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपने पति को लेकर बात करते हुए कहा, कि विक्की काफी अच्छे और खुले विचारों के इंसान हैं तो मुझे हमेशा ही उनका साथ और सपोर्ट मिलता है। वह मेरे काफी अच्छे दोस्त हैं तो हम हमारे काम को लेकर, करियर को लेकर और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चे करते रहते हैं। इस तरह से एक्ट्रेस ने अपने पति की काफी प्रशंसा की।
गौरतलब है कि लोकप्रिय अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन को लंबे समय तक डेट किया, और यह दिसंबर 2021 में शादी की।


Click it and Unblock the Notifications