..................... Ankita Lokhande Birthday: Pavitra Rishta to Bigg Boss 17 journey actress lesser known facts in hindi - Hindi Filmibeat

Ankita Lokhande Birthday:'पवित्र रिश्ता' से 'बिग बॉस' तक की जर्नी, अंकिता के बारें में जानें खास बातें

Ankita Lokhande Birthday, Ankita Lokhande, bigg boss, vicky jain

Ankita Lokhande Birthday: टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से घर घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे आज रियलिटी शो 'बिग बॉस' के घर में धमाल मचा रही हैं। आज अंकिता मनोरंजन जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। अपनी एक्टिंग, अपने स्टाइल, अपने काम और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हमेशा रहने वाली अंकिता का आज 39वां जन्मदिन है। तो आज हम आपको आपकी पसंदीदा एक्ट्रेस के बारें में बताएंगे कुछ दिलचस्प बातें।

अंकिता लोखंडे का असली नाम-

हर तरफ अंकिता लोखंडे के नाम से फेमस हुई एक्ट्रेस का असली नाम अंकिता नहीं बल्कि कुछ है। जी हां, सही सुना आपने। टीवी की संस्कारी बहू अंकिता इंदौर से हैं, एक्ट्रेस ने वहीं से अपनी स्कूल की पढ़ाई की है। कॉलेज की पढ़ाई भी एक्ट्रेस ने इंदौर से की है। पढ़ाई के बाद करियर बनाने के लिए अंकिता मुंबई आ गई और फिर अपना नाम बदलकर इंडस्ट्री में उन्होंने कदम रखा। बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्ट्रेस का असली नाम अंकिता नहीं बल्कि तनुजा लोखंडे है। टीवी पर आने से पहले उन्होंने अपने नाम में बदलाव कर लिया और अंकिता जो घर का निक नेम था उसे ऑफिशियल नेम बना लिया।

साल 2009 में अंकिता को मिला इंडस्ट्री में ब्रेक-

बहुत सालों तक मेहनत करने के बाद अंकिता को आखिरकार मंजिल मिली ही गई। साल 2009 में अंकिा को पहला बड़ा ब्रेक एकता कपूर के टीवी शोज पवित्रा रिश्ता मिला। इस शो ने रातों रात अंकिता को स्टार बना दिया। 2009 से 2014 तक चले इस शो ने अंकिता को हर दिल के अजीज बना दिया। और यही से उनके करियर से पीक पकड़ी, जिसके बाद उन्होंने कंगना रौनत की फिल्म मणिकर्णिका से अपना फिल्म डेब्यू किया और फिर कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज भी अंकिता लगातार काम कर रही हैं और इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं।

सुशांत से ब्रेकअप के बाद विक्की संग शादी-

अंकिता की पर्सनल लाइफ काफी खबरों में रही है। शो पवित्र रिश्ता के दौरान दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह के साथ अंकिता रिलेशनशिप में भी थी। दोनों की शादी की खबर भी तेजी से मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई थी लेकिन न जाने उस रिश्ते को किसकी नजर लग गई। दरअसल, सुशांत के फिल्मी दुनिया में हाथ आजमाने के बाद उनके रिश्ते को पूर्ण विराम लग गया। हालांकि, साल 2020 में सुशांत की मौत के बाद अंकिता को काफी बड़ा झटका लगा था लेकिन समय के साथ सभी घाव भरते चले गए और अभिनेत्री अपनी लाइफ में आगे बढ़ते हुए विक्की जैन के साथ शादी रचाई लेकिन बहुत बार उन्हें सुशांत के बारे में बात करते हुए देखा जाता है। आज अंकिता विक्की के साथ खुश हैं और रियलिटी शो बिग बॉस में वह अपने पति के साथ पहुंची हैं परंतु अभी भी कई बार वह सुशांत को याद करती हैं।

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की नेटवर्थ-

मनोरंजन जगत की जानी मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की नेटवर्थ की बात करें तो वह आज करोड़ो की सपंत्ति की मालकिन हैं। कई सारी टीवी शो और रियलिटी शोज में काम करने के बाद अंकिता ने अपना खास नाम बनाया है। अंकिता ने बिजनेसमैन विक्की जैन से 14 दिसंबर 2021 में शादी की, इसके बाद अंकिता पति विक्की जैन के साथ मुंबई के एक लग्जरी 8 बीएचके घर में रहती हैं। इसके अलावा भी अंकिता के पास दो घर और हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस के पास 1.1 करोड़ की कीमत वाली जगुआर एक्स जे है। साथ ही उनके पास एक पोर्श 718 है जिसकी कीमत 1.74 करोड़ रुपये है। अंकिता लोखंडे की अकेले की नेट वर्थ कुल 22 करोड़ रुपये है. इसके अलावा उनके पति विक्की जैन एक मल्टीनेशनल कंपनी 'महावीर इंस्पायर ग्रुप' के मालिक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X