..................... Ankita lokhande becomes manjolika in bigg boss house amid rude behaviour of husband vicky jain - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 17 पति के लिए तड़पती अंकिता लोखंडे बनी मंजुलिका, अब लेंगी विक्की जैन से एक एक बदला!

Ankita Lokhande, Vicky Jain, Bigg Boss 17

Ankita Lokhande Manjolika: 'बिग बॉस 17' के आगामी एपिसोड में 'पावर की रेस' से बाहर निकालने के लिए अंकिता लोखंडे और खानजादी समेत कई अन्य सदस्य अपने अंदर की मंजुलिका का इस्तेमाल करेंगे। चैनल द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए प्रोमो में, एक वीडियो में अंकिता को फिल्म 'भूल भुलैया' के किरदार मंजुलिका के लुक में दिखाया गया है।

बिग बॉस की आवाज यह कहते हुए सुनाई देती है, "आज इस मोहल्ले में एक भटकती आत्मा है। जिन तीन सदस्यों को आप पावर की रेस से बाहर निकालना चाहती हैं उन पर गुलाल लगायें।" अंकिता डांस करती नजर आती हैं और फिर कहती हैं कि ऐश्वर्या अभी पावर लेने के काबिल नहीं हैं।

अभिनेत्री फिर कहती है: "मन्नारा के पास पावर आ भी जाती है तो दिमाग वाले ही उसका इस्तेमाल करेंगे।" जिस पर मन्नारा जवाब देती है, "मेरे पास दिमाग है।"

बता दें कि बिग बॉस में विक्की अंकिता का रिश्ता काफी सुर्खियों में आ गया। दोनों के रिलेशन में अंकिता जहां विक्की और उनके टाइम के लिए तड़पती दिखाई दे रही है तो वहीं विक्की पूरी तरह से गेम पर फोकस और पत्नी को बेइज्जत करते दिखाई देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X