..................... Ankita Lokhande applied purple vermillion, created a ruckus, Troll badly, Aly Goni told Vicky Jain - Hindi Filmibeat

सुहाग की निशानी के साथ अंकिता लोखंडे ने किया खिलवाड़, आग बबूला हुए लोग, बोले- 'इसका छपरीपना..'

ankita lokhande vicky jain

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन बिग बॉस के बाद से कई प्रोजेक्ट्स के लिए एक साथ नजर आते रहते हैं। लेकिन इस वक्त ये कपल सामने आया है और उनके साथ अली गोनी भी नजर आ रहे हैं।

मीडिया के सामने पोज देते हुए अली गोनी ने कुछ ऐसा देख लिया जिसके बाद अंकिता लोखंडे को लोग बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल इस वीडियो में आपको अंकिता लोखंडे सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं और इसी वजह से वो ट्रोल हो रही हैं।

अगर आप सोच रहे हैं कि इसमें क्या दिक्कत है? तो रुकिए.. क्योंकि ये सिंदूर लाल नहीं बल्कि पर्पल कलर का है। जैसे ही अली गोनी ने इसको देखा वो मीडिया से बताने लगे। अली ने कहा, 'पर्पल कलर का सिंदूर कौन लगाता है?' इसके बाद विक्की जैन ने कहा, 'इसने मार मार पर्पल कर दिया है।' अंकिता लोखंडे ने जवाब दिया, 'अरे ये फैशन है।' इसके बाद लोग ट्रोल कर रहे हैं।

क्या बोले लोग

वीडियो को देखकर एक ने लिखा है, ''वह मुस्लिम है लेकिन वो अच्छे से जानता है।'' एक ने लिखा, ''फैशन के नाम पर कुछ करोगी।'' एक ने लिखा, ''इसका छपरीपना बढ़ता जा रहा है।'' एक ने लिखा, ''फैशन को अपनी परंपरा पर मत लागू करें।'' एक ने लिखा, ''भाई वो सेलिब्रिटी है वो लोग पॉटी भी माथा पे लगा लें तो लोगों के लिए बहुत बड़ी बात होगी।'' एक ने लिखा, ''अंकु तुम बैंगनी सिन्दूर क्यों पहनती हो, यह तुम पर शोभा नहीं देता।''

विक्की- अंकिता

विक्की जैन और अंकिता लोखंडे ने साल 2021 में बड़े ही धूमधाम के साथ में शादी रचाई थी। हालांकि इससे पहले दोनों ने कई साल एक दूसरे को डेट भी किया। इसी के अलावा अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत को भी डेट किया था और दोनों 6 साल तक रिश्ते में रहे।

Read more about: ankita lokhande vicky jain
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X