सास के दबाव में आकर प्रेग्नेंट हुईं 40 साल की अंकिता लोखंडे! सेट पर खराब हुई हालत तो मांगी मदद

Ankita lokhande Vicky Jain

Ankita Lokhande Annnounces Pregnancy: टेलीविजन स्टार अंकिता लोखंडे अपने बिंदास अंदाज को लेकर छाई रहती हैं। इसके साथ ही शादी के बाद से ही अंकिता लोखंडे अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर भी छाई रहती है। अंकिता लोखंडे की सासू मां के साथ साथ उनके फैंस को अंकिता लोखंडे विकी जैन की प्रेग्नेंसी का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। वहीं अब 40 की उम्र में अंकिता ने रियलिटी शो में बेहद दिलचस्प अंदाज में अपनी पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है।

विकी और अंकिता को इन दिनों शो लाफ्टर शेफ में देखा जा रहा है। शो का एक नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में अंकिता एक गुड न्यूज देती नजर आ रही हैं। कृष्णा अभिषेक अंकिता के साथ से एक इंग्रीडियंट भा जाते हैं। अंकिता उसे लेने के लिए उनके पीछे भागती हैं। भागते-भागते अंकिता कहती हैं, 'मैं प्रेग्नेंट हूं। मैं भाग नहीं सकती।' ये सुनकर सभी शॉक्ड हो जाते हैं। कृष्णा अभिषेक पूछते हैं- सच्ची में? तो अंकिता मुस्कुराने लगती हैं। फिर कृष्णा अभिषेक गाना गाते हैं- आज हमारे घर में आ रहा लल्ला है। ये सुनकर करण कुंद्रा भी शॉक्ड हो जाते हैं।

अब अंकिता की इस बात में कितनी सच्चाई है ये एपिसोड आने पर पता चलेगा। क्योंकि इससे पहले एक बार अंकिता शो लॉकअप में भी अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर प्रैंक कर चुकी हैं। कलर्स टीवी ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'अंकिता ने किया लाफ्टर शेफ को कंफ्यूज। जब दी उसने एक स्पेशल न्यूज।'

बता दें कि अंकिता ने बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ शादी की है। दोनों ने दिसंबर 2021 में शादी की थी। उनकी ये ग्रैंड शादी काफी खबरों में रही थी। शादी के बाद से अंकिता पति के साथ शोज कर रही हैं। विक्की और अंकिता ने शो स्मार्ट जोड़ी में हिस्सा लिया था। वो इस शो के विनर बने थे। इसके बाद दोनों बिग बॉस में नजर आए थे। अब लाफ्टर शेफ 2 में कॉमेडी का तड़का लगा रहे हैं।

Read more about: ankita lokhande vicky jain
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X