अंकिता लोखंडे ने दिखाई अपनी शादी की झलक, विकी जैन पर बरसाया प्यार VIDEO
टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे जल्द विकी जैन से शादी करने जा रही हैं। अंकिता लोखंडे अपने इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी शादी से जुड़ी कोई ना कोई जानकारी शेयर करती रहती हैं। इस बार अंकिता लोखंडे ने अपनी शादी के पहले की एक खास रस्म का एक वीडियो शेयर किया है। जहां पर दुल्हन के गेटअप में अंकिता लोखंडे बेहद प्यारी नजर आ रही हैं।
अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अंकिता लोखंडे और विकी जैन दोनों मुण्डावर बांध कर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। शादी के पहले की एक खास रस्म निभा रहे हैं। इस वीडियो में अंकिता लोखंडे और विकी जैन काफी खुश नजर आ रहे हैं। अंकिता लोखंडे के साथ विकी जैन ने भी मुण्डावर बांध कर रखा हुआ है।

दोनों अपनी प्री वेडिंग सेरेमनी में मराठी रीति रिवाज का पालन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां पर हवन और पूजा के साथ अंकिता लोखंडे और विकी जैन का पूरा परिवार दिखाई दे रहा है। इस वीडियो की शुरुआत में हवन की उठती हुई अग्नि भी दिखाई दे रही हैं। पैरों में अंकिता पायल पहनते हुए भी नजर आ रही हैं।
इस रस्म में अंकिता लोखंडे और विकी जैन अपने हाथ को जोड़ कर बैठे हुए हैं। अंकिता लोखंडे और विकी जैन एक साथ बैठे हुए हैं। अंकिता लोखंडे प्यार से विकी जैन को देखते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अंकिता लोखंडे ने लिखा है कि टूगेदरनेस थैंक्यू तन्मय खुतल इन खूबसूरत यादों को कैप्चर करने के लिए। इसके साथ अंकिता लोखंडे ने हार्ट वाली इमोजी भी शेयर की है।


Click it and Unblock the Notifications











