..................... Ankita Lokhande and Vicky Jain spotted at Mumbai Airport fans were surprised to see his mother-in-law's reaction - Hindi Filmibeat

बीवी अंकिता लोखंडे के साथ घूमने निकले विक्की जैन, सासू मां का रिएक्शन देख फैन्स भी रह गए हैरान

 Ankita Lokhande

Ankita Lokhande and Vicky Jain spotted at Mumbai Airport: बिग बॉस सीजन 17 में हमने टीवी की मोस्ट पॉपुलर पर्सनालिटी अंकिता लोखंडे और उनके पति को देखा था। हालांकि फैन्स को दोनों से उम्मीदें अधिक थीं, लेकिन घर के अंदर दोनों के रिश्ते में इतने बदलाव होते दिखे थे कि जिसके बाद तो फैन्स भी दोनों के रिश्ते के बारे में सोचने लगे थे। बिग बॉस का शो तो खत्म हो गया, लेकिन फैन्स की फेवरेट अंकिता इस शो से अपने फैन्स को थोड़ा मायूस कर बैठी हैं। बिग बॉस की रीयूनियन पार्टी के बाद अब अंकिता लोखंडे पति विक्की जैन के साथ अपने बिगड़े रिश्ते सुधारने की कोशिश में जुटी नजर आ रही हैं। हाल ही में अंकिता लोखंडे को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। यहां अंकिता पति विक्की और अपनी मां के साथ नजर आईं।

ऐसा माना जा रहा है कि दोनों वेकेशन के लिए जा रहे हैं और अंकिता लोखंडे की मां अपने दोनों बच्चों को एयरपोर्ट पर सी ऑफ करने आई हैं। वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकिता लोखंडे कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं तो वहीं विक्की जैन फॉर्मल लुक में दिख रहे हैं। अंकिता की मां चुनरी प्रिंट सूट में नजर आ रही हैं जो दोनों बच्चों पर अपना प्यार बरसाती दिख रही हैं। फैमिली की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। क्योंकि इन तस्वीरों में विक्की और अंकिता एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। फैन्स को उम्मीद है कि इस ट्रिप के बाद हो सकता है कि दोनों के रिश्ते में सुधार हो।

आपको बता दें कि अंकिता और विक्की ने साल 2021 में शादी की थी। बिग बॉस के घर में अंकिता ने कई बार सुशांत सिंह राजपूत का नाम लिया था। दोनों ने लंबे समय तक एख दूसरे को डेट किया था, लेकिन सुशांत से ब्रेकअप होने के बाद अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त विक्की जैन से शादी कर ली थी। बिग बॉस सीजन 17 में कई बार तीनों के रिश्ते को लेकर अंकिता कई बार बात करती नजर आई थीं। इन बातों ने फैन्स को सदमे में डाल दिया था।

Read more about: ankita lokhande
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X