TV शो पर हुआ अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का झगड़ा, गुस्से में एक्ट्रेस के मुंह से निकल गईं गलत बात...

Ankita Lokhande

Ankita Lokhande and Vicky Jain: टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन आए दिनों चर्चाओं में बने रहते हैं। अंकिता और विक्की अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हेडलाइन में आ जाते हैं। इन दिनों दोनों को कलर्स के शो लाफ्टर शेफ सीजन 2 में देखा जा रहा है। आए दिनों कपल की बीच मस्ती मजाक चलता है तो कभी दोनों आपस में झगड़ते नजर आते हैं।

फिर चर्चा में है अंकिता विक्की की खटपट

बता दें कि अंकिता लोखंडे को कई बार विक्की जैन से सेट पर लड़ते देखा गया है। यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी बिग बॉस के घर में दोनों के बीच जमकर कहा सुनी हुई थी। जो नेशनल टीवी पर दुनियाभर के सामने आ गई थी। हालांकि बिग बॉस के घर में हुए दोनों के झगड़ों के बीच कुछ लोगों को लगा कि शायद दोनों का रिश्ता अब टूटने की कगार पर है, लेकिन आपको बता दें कि अंकिता और विक्की की जोड़ी आज भी कायम है, लेकिन आज भी दोनों लड़ते झगड़ते हैं। फिलहाल तो दोनों के झगड़े का एक ताजा मामला फिर से लाफ्टर शेफ सीजन 2 के सेट से सुनने को मिल रहा है।

शो के बीच शुरू हुई तू तू मैं मैं

रिपोर्ट्स के मुताबिक लेटेस्ट एपिसोड में दोनों के बीच काफी गरमा गर्मी हो गई। दरअसल हुआ कुछ यूं था कि दोनों को मिलकर एक डिश बनानी थी, लेकिन विक्की जैन को लगा कि अंकिता डिश को सही तरीके से नहीं बना रही हैं। अंकिता के डिश बनाने के तरीके को देखकर विक्की उनसे इरीटेट हो जाते हैं और वह अंकिता को कह देते हैं कि तू पागल हो चुकी है।

लाफ्टर शेफ शो में शुरू हुआ विक्की अंकिता का झगड़ा

वहीं विक्की जैन के इन शब्दों को सुनकर अंकिता अपना पारा खो देती हैं। वह भी विक्की को जवाब देते हुए कहती हैं तू पागल कहीं का। इसके बाद विक्की अंकिता से नाराज हो जाते हैं और कहते हैं मुझे पागल क्यों कहा ? तभी अंकिता कहती हैं कि तूने मुझे पागल क्यों बोला। माहौल को देखते हुए विक्की अंकिता से कहते हैं हाईपर होने की जरूरत नहीं है, लेकिन अंकिता इस बार भी नहीं मानीं उन्होंने जवाब देते हुए कहा- आप ही हो रहे हो। तभी विक्की अंकिता से कहते हैं कि अब तू गलत कर रही है। बता दें कि दोनों के झगडे को सुनकर बाकी लोग भी हैरान रह जाते हैं।

Read more about: ankita lokhande vicky jain
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X