Bigg Boss 17: इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत का रोमांटिक सीन देखकर क्यों रो पड़ी अंकिता लोखंडे ?

Bigg Boss 17: सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे अक्सर अपने एक्स बॉयफ्रेंड और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को याद करते रहती हैं। वो दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के टॉपिक पर खुलकर बात करते कई बार नजर आई है। इसके अलावा अपनी फिलिंग,इमोशन, प्यार,ब्रेकअप की वजह के बारे में भी बात किया है,लेकिन हाल ही में एक बार फिर बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट अंकिता ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म में रोमांटिक सीन देखकर रो पड़ी थी इसके बारे में खुलकर बात की हैं।
अंकिता लोखंडे ने कही ये बात
हाल ही में अंकिता लोखंडे ने बिग बॉस के घर में अपने एक्स बॉयफ्रेंड और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बारे में अभिषेक से बात बीच के दौरान बहुत सारी बातें बताई,उन्होंने उस समय के बारे में बात की जब वो एक निजी थिएटर में सुशांत के साथ शुद्ध देसी रोमांस साल 2013 में देखने गई थीं। अंकिता ने कहा कि, फिल्म में सुशांत को उनकी को-स्टार परिणीति चोपड़ा के साथ रोमांटिक होते देख वो टूट गईं। उन्होंने यह भी याद किया कि कैसे सुशांत ने उनसे माफी मांगी थी।
फिल्म में रोमांटिक सीन देख क्यों रोई अंकिता ?
अंकिता लोखंडे ने आगे कहा, जब शुद्ध देसी रोमांस आया था ना, हम फिल्म देखने गए थे। उन्होंने यशराज स्टूडियो में एक पूरा हॉल बुक किया था। वहां कोई नहीं था, सिर्फ दो लोग फिल्म देख रहे थे।" . वो जानते थें कि अगर मैं रोमांटिक सीन फिल्म में देखूगी, तो गुस्सा करूगी जिसके वजह से उन्होंने पूरा हॉल बुक किया था। जैसा उन्होंने सोचा था वैसा ही हुआ जैसे ही मैंने रोमांटिक सीन देखा मुझे बहुत ज्यादा गुस्सा आया फिर उन्होंने मेरे से माफी मांगी। मैं घर जाके भी बहुत रोई। सुशांत ने मुझसे आई एम सॉरी गुगु कहा था इसके अलावा उन्होंने ये प्रॉमिस किया था कि मैं आगे से ऐसा नहीं करूंगा।


Click it and Unblock the Notifications